Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गांव भूपानी में 4 अवैध कालोनियों में कई अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने आज दोपहर में गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 कालोनियों में एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारीयों ने इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।



डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नहरपार के गांव भूपानी में तक़रीबन 5 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 4 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 7 निर्माणधीन मकानें व 40 डीपीसी बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की मदद से धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर बेरोजगारी से परेशान शख्स ने मेट्रो ट्रैन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा,जिला पलवल व फरीदाबाद में भरे गए कुट्टू और सिंघाड़े आटे के सैंपल,नष्ट कराया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बहन के साथ बदतमीजी करने पर भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के की हत्या कर दी – दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!