Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभाग मत्स्य पालन योजना शुरू की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:जिला मत्स्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों के कल्याणार्थ उनके सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभाग मत्स्य पालन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत अनुसूचित जाति परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति को 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा प्रशिक्षण के दौरान 100 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता एवं 100 रुपये आने जाने का किराया दिया जाता है। पट्टे पर लिए गए तालाबों पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 50 प्रतिशत वास्तविक पट्टा राशि का अनुदान दिया जाता है।



जिला मत्स्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अधिसूचित पानीयों में मछली पकडऩे के लिए ठेकेदारों को कुल बोली का 25 प्रतिशत अथवा 2 लाख रुपये की अधिकतम सीमा तक राशि प्रदान की जाएगी। मछली पकडऩे हेतु जाल की खरीद पर 7 हजार 500 रुपये अधिकतम राशि वित्तीय सहायता हेतु प्रदान की जाएगी। जिन गांव में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 30 प्रतिशत है उन गांवों में तालाब सुधार व तालाब निर्माण पर विभाग द्वारा शत प्रतिशत अपने खर्चे पर काम कराए जाते हैं उस गांव का अनुसूचित जाति का व्यक्ति खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से रेजोल्यूशन करवाकर विभाग को दे सकता है।

Related posts

राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के मुद्दे पर सांसदों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ लोकसभाध्यक्ष से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने सभी जिलों में एससी सैल के अध्यक्ष नियुक्त किए,4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाए

Ajit Sinha

हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 अक्टूबर के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी : नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!