Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में 37 परीक्षा केंद्रों पर 11520 परीक्षार्थी देंगे नायब तहसीलदार पद के लिए परीक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार पद की भर्ती परीक्षा 26 मई को ली जाएगी, जिसके लिए प्रदेश भर में विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुग्राम जिला में भी इस परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 11520 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव श्री डी एस ढेसी ने चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को इस परीक्षा के आयोजन के लिए हिदायतें दी हैं। इस विडियो कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह परीक्षा रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।



मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों से कहा कि वे परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन की व्यवस्था करें और परीक्षा के दिन अर्थात आने वाले रविवार को शहर में यातायात प्रबंधन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए ताकि परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के पास भी वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें, वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए जो व्यवस्थित पार्किंग में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सिविल सेवा एग्जीक्यूटिव ब्रांच तथा एचसीएस ज्यूडिशरी की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के आयोजन से प्रशासन को खासा अनुभव हो गया है और वे आशा करते हैं कि नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा भी उसी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक ढंग से आयोजित की जाएगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा तीन मुख्य लोकेशंस पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार परीक्षार्थी सिख धर्म के प्रतीक कड़ा तथा किरपान पहनकर परीक्षा केंद्र में आ सकते हैं, परंतु ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है ताकि उनकी अच्छी तरह से चेकिंग हो सके

Related posts

आईएमए गुड़गांव ने स्टेट स्पोर्ट्स मीट में किया शानदार प्रदर्शन,जीते 12 मेडल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन

Ajit Sinha

मोबाइल फोन गुम होने पर अपने साथी को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंका, मौत, आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!