Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

13 मार्च से ‘नो लिमिट’

 संवाददाता,मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोगों को होली का अग्रिम तोहफा देते हुये 13 मार्च से बचत खातों से साप्ताहिक नकद निकासी की सीमा समाप्त करने की घोषणा की है। इससे पहले आंशिक राहत देते हुये 20 फरवरी से नकद निकासी की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रूपये साप्ताहिक की जायेगी।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को नीतिगत बयान पर संवाददाता सम्मेलन में आरबीआई डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने कहा, बचत खातों से निकासी के मामले में दो चरणों में स्थिति सामान्य करने का फैसला किया गया है। इन खातों से मौजूदा 24 हजार रूपये प्रति सप्ताह की जगह 20 फरवरी से हर सप्ताह 50 हजार रूपये निकाले जा सकेंगे तथा 13 मार्च से निकासी की सीमा पूरी तरह समाप्त कर दी जायेगी।
बचत खातों के अलावा अन्य खातों तथा एटीएम से निकासी सीमा 30 जनवरी को ही हटा ली गयी थी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बैंकों तथा एटीएम से निकासी के मामले में पूरी तरह नोटबंदी से पहले की स्थिति बहाल हो जायेगी।
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने संवादाता सम्मेलन के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 27 जनवरी तक 9 लाख 92 हजार करोड़ रूपये प्रचलन में थे जिसमें 500 और दो हजार रूपये के नये नोटों के साथ कम मूल्य के नये और पुराने नोट भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नकद निकासी की सीमा समाप्त किये जाने से स्थिति और सुधरेगी। हालांकि, नोटबंदी के बाद से अब तक आये पुराने नोटों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में कुछ दिन बाद जानकारी दी जा सकेगी जब देश से बाहर रहे लोगों के रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में पुराने नोटों में जमा करायी गयी राशि पर भी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

Related posts

महेंद्रगढ़ : धूमधाम से किया गया 13वाँ दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा निकली।

Ajit Sinha

1 करोड़ की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक निर्णय है तीन तलाक को खत्म करने का फैसला-रामबिलास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x