Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

मानव रचना के छात्रों ने अमेरिका में लहराया देश का झंडा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के बीटेक सीएसई थर्ड ईयर के छात्रों ने अमेरिका में देश का झंडा लहराया है। तकनीक के ओलंपिक के नाम से मशहूर माइक्रोसॉफ्ट इमैजिन कप-2019 में छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। फिनाले राउंड में पूरे एशिया में से भारत के मानव रचना के छात्रों को एंट्री मिली थी। छात्रों की ओर से एक ऐसा स्मार्ट मास्क बनाया गया है जो प्रदूषण से बचाएगा साथ ही अस्थमा पेशेंट्स के लिए इन्हेलर का भी काम करेगा। इस मास्क का नाम ‘कायली’ है। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के बी.टेक सीएसई (छठे सेमेस्टर) के छात्रों वासू कौशिक,आकाश भड़ाना,भरत सुंदल,दीपेश नरवत, और इश्लोक वशिष्ठ (ईसीई) ने यह मास्क अपने मेंटर उमेश दत्ता की देखरेख में पूरा किया है।



इस दौरान छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला से भी मिलने का मौका मिला,मानव रचना इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर उमेश दत्ता ने बताया, दिन-रात की मेहनत के बाद छात्र इस मकाम पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं। शिक्षक छात्रों को सिर्फ सही मार्ग दिखा सकता है, लेकिन छात्र कितने मेहनत करता है यह उसपर निर्भर होता है। उन्होंने बताया, छात्रों को 40 हजार यूएस डॉलर का ईनाम दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह प्रदर्शन कर दुनिया भर में देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद:कांग्रेस ने दलित समाज का हमेशा किया शोषण, समझा केवल वोट बैंक : कृष्णलाल पंवार

Ajit Sinha

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को सख्ती बरतने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

एडीजीपी नवदीप विर्क ने आज तुरंत प्रभाव से 12 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!