Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

रिजर्व सीटों से कई पार्षदों का भविष्य खतरे में

संवाददाता , हरियाणा : तीनों एमसीडी के विभिन्न वार्डों के महिलाओं व एससी के लिए रिजर्व होने से कई पार्षदों का राजनैतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है। कई नामी वर्तमान पार्षदों की सीटें महिलाओं और एससी के लिए आरक्षित हो गई हैं, जिसके चलते उन्हें अब दूसरे वॉर्ड तलाशने होंगे या अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाना होगा। मेयर, पूर्व मेयर, बड़े नेताओं के लिए परेशानी का सबब बनकर लाया है राज्य चुनाव आयोग का रिजर्वेशन सिस्टम।

नॉर्थ एमसीडी में कई बड़े नेताओं के वॉर्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। पूर्व मेयर रविंद्र गुप्ता की करोलबाग सीट रिजर्व हो गई है। नॉर्थ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष मुकेश गोयल का धीरपुर वॉर्ड पूरी तरह खत्म हो गया है। चांदनी चौक की पार्षद सुरेखा गुप्ता की सीट सामान्य होने से अब यहां मुकाबला कड़ा होगा। पूर्व मेयर योगेंद्र चांदोलिया की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है। यहां सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के चारों वॉर्ड एससी के लिए रिजर्व हो गए हैं, जबकि पिछली बार दो सीटें रिजर्व थी। भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और अब इसके चारों निगम वार्ड भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं । तीनों श्रेणी में सामान्य व्यक्ति चुनाव लड ही नहीं सकता है । अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित उत्तर पश्चिम लोकसभा की ही मंगोलपुरी विधानसभा भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और इस विधानसभा के चार वार्ड में से तीन अनुसूचित जाति व एक महिला के लिए यानि चारों वार्ड भी आरक्षित हैं ।

Related posts

दिल्ली की सड़कों को नया स्वरूप देने की दिशा में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण जारी

Ajit Sinha

13 लाख रूपए चोरी होने का ड्रामा नहीं चल सका. आरोपी स्टाफ पकड़ा.एक साथ 13 लाख देखकर लालच आ गया था

Ajit Sinha

दिल्ली की चुनी सरकार को बाईपास कर हर फ़ैसला लेने के अति उत्साह में एलजी साहब ने खड़ा कर दिया क़ानूनी संकट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x