Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस प्रत्याशी के अवतार भड़ाना के सर्मथन में फरीदाबाद विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी अवतार सिंह भड़ाना के समर्थन मे आज यहां सैक्टर -16 स्थित किसान भवन मे फरीदाबाद के के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने एक विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मे इतनी बड़ी संख्या मे भीड़ देखकर गदगद होते हुए कहा कि फरीदाबाद की जनता के अपार प्यार को देखकर भाजपा प्रत्यासी के होश उड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के पूर्व विधायक के समर्थन व कांग्रेस के प्रति विश्वास सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी प्रत्यासी अवतार भड़ाना ने कहा कि आज देश की जनता झूठे जुमलेबाजों से परेशान हो चुकी है। आज भाजपा ने राजनीति के नाम पर देश मे भाईचारा खत्म कर दिया है। लोग एक दूसरे के दुश्मन हो गये है। हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। अब लोग भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को पहचान चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल विकास के नाम पर एक ईंट नही लगी, वे केवल कांग्रेस शासन काल मे चल रहें कामों का उद्घाटन करने में लगे रहे। श्री भड़ाना ने कहा कि भाजपा के प्रत्यासियों को लोगो के बीच जाने मे डर सता रहा है कि लोग जब उनसे विकास कार्यों के बारें पूछेंगे तो वे क्या जबाव देंगे। श्री भड़ाना ने कहा कि देश को स्थिर और विकास की ओर ले जाने का काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, झूठ के सहारे हमेशा सत्ता हासिल नही की जा सकती है। इस अवसर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित करने वाले फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने अवतार सिंह भड़ाना को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद से उनके पक्ष मे वोट दिलाने के लिए दिन रात एक कर देंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने मे सबसे अहम भूमिका निभायेंगे। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता, युवा, किसान, गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी बहुत परेशान हो चुके हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। मंहगाई ने गरीब की रसोई मे से बहुत सी चीजें खत्म कर दी है। किसानों की कर्जे की मार कमर तोडक़र रख दी है। जीएसटी सही से लागू न होने से छोटे और मंझले व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया है। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के प्रति दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों मे कुछ नही किया आदि कहकर अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज का मतदाता अब दोबारा से भाजपा के बहकावे आने वाला नही है। देश का प्रत्येक मतदाता जानता है कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर, आजाद भारत का विकास सिर्फ कांग्रेस शासनकाल मे ही हुआ है।

यहीं कारण है कि आज भाजपा के पास विकास के नाम पर वोट मांगने का मुद्दा नही है वे सिर्फ देश मे धार्मिक भेदभाव फैलाकर वोट मांगने का काम कर रही है जो अपने इस मंसुबें मे सफल नही होगी। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप के सुपुत्र विवेक प्रताप सिंह, डा0 धर्मदेव आर्य, पूर्व पार्षद योगेश धींगड़ा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद जगन डागर, डा0 सौरभ शर्मा, शिक्षाविद् सुशांत गुप्ता, आरडब्ल्यए सैक्टर 7 प्रधान गोल्डी बरेजा, अजय बहल, मिलहार्ड के प्रधान योगेश तंवर, रंधावा फागना, विरेंद्र चौहान, जयकिशन भारद्वाज, रामजीलाल, रतिराम पाहट, पूर्व पृथला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वेद राम शर्मा, नंदकिशोर, सुजीत पटेल, राजेश आर्य, अशोक रावल, अशोक पाराशर, अनीष पाल, देवेंद्र दीक्षित, डॉक्टर लाल सिंह, चौधरी चरण सिंह, ईश्वर कौशिक, रंजीत सिंह दहिया, सुरेश बैनीवाल, ऋषि पाल गुप्ता, नरेश शर्मा, राजेश्वर गोयल,मदन गोयल,नरेश शर्मा उधोगपति, राजेश खटाना, विकास वर्मा, कवि विकेस बेनीवाल, राकेश शर्मा,विपिन मेहता,हाजी इरफान खान, हरी लाल गुप्ता, रेनू चौहान, सरपंच रमेश कौशिक, केसी शर्मा, शिव शंकर भारद्वाज, आर के मल्होत्रा एडवोकेट, चौधरी चांद सिंह सेवानिवृत अधिकारी, हरवीर चौधरी, कृष्ण अत्री एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, राजेश दहिया, मेहरचंद पाराशर, अमित बंसल, अरूण अग्रवाल, डिप्टी पाराशर, महेंद्र यादव, मंगतराम शर्मा, संजय बाल्मिकी, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा रावत, सीमा जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कश्यप, तुलसी प्रधान, बीरसिंह प्रधान, पप्पू प्रधान, सोनू बाल्मिकी, प्रीतम प्रधान इंदरा नगर, सरला भामोत्रा, लाडो देवी, पम्मी मान, सरपंच त्यागी,मालवती पंाचाल, सुनीता फागना, मालती, सत्यावती, मुखत्यार खान,ताजू खांन,जीसान खांन,तौखिर खांन,सोनू प्रधान, चंदरपाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।साथ खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाओं का भी बेहतर प्रबंध है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

विजिलेंस ने 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी को रंगें हाथों पकड़ा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!