Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी सीमा को दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :पत्नी को दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के जुर्म में एक पति को न्यू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए आरोपी पर न्यू कालोनी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस की माने तो मृतका सीमा के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं। आरोपी पति को अदालत में पेश किया जाएगा और वहां से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

एसएचओ अशोक कुमार का कहना हैं कि उन्हें आर्टिमिस हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक महिला की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई हैं। इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जब वह वहां पर पहुंचे तो वहां सौरभ गांधी नामक लड़का मिला जो मृतका सीमा का बेटा था। उनका कहना हैं कि पापा प्रेम प्रकाश व दादी अक्सर मेरी मम्मी सीमा के साथ झगड़ा किया करते थे 27 अप्रैल की रात तक़रीबन साढ़े नौ बजे उसके पिता प्रेम प्रकाश गांधी, दादी व मेरी मम्मी सीमा तीनों दूसरी मंजिल पर मौजूद थे।


इसके थोड़ी देर के बाद एक जोरदार आवाज आई जब वह निचे की तरफ देखा तो उसकी मम्मी नीचे गिरी पड़ी हैं और उसके पापा और दादी खिड़की से उसे देख रहे हैं और नीचे उसे देखने के लिए भी नहीं आए. वह अपनी मम्मी को घायल अवस्था में लेकर तीर्थ राम हॉस्पिटल में ईलाज के लिए ले आया पर डॉक्टरों ने उस की गंभीर हालत को देखते हुए किसी बड़े हॉस्पिटल में ले जाने की सलाह दे दिया इसके बाद वह अपनी मम्मी को लेकर आर्टिमिस हॉस्पिटल में ले आया जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। उनका कहना हैं कि सौरभ गांधी के ब्यान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आज मृतका के पति प्रेम प्रकाश गांधी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया.

Related posts

जनहित से जुड़े संस्थानों को स्वतंत्र फीडर से ड्यूल सोर्स सप्लाई की अनुमति – विक्रम सिंह

Ajit Sinha

जिस्म फरोशी में शामिल फिल्म और टीवी एक्ट्रेस, एक महिला दलाल सहित कई गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!