Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पर पहुंचे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने आज सुबह 10 बजे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पथवारी माता मंदिर ,ओल्ड फरीदाबाद में पहुंचे और लखन कुमार सिंगला व उनके बेटे नितिन सिंगला को मनाया,वहां पर अवतार सिंह भड़ाना ने लखन कुमार सिंगला को बर्फी खिला कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान लखन कुमार सिंगला का कहना हैं कि वह पार्टी के सेवक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नीतियों पर चल कर जितना हो सकेगा व अपने प्रत्याशी को जिता ने की कोशिश करूंगा।


अवतार सिंह भड़ाना ने बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला से काफी पुराना नाता हैं और आपस में जो भी गले सिखवे हैं उसे दूर करो और सब कुछ भूल कर इस चुनाव के कार्य में जुट जाओ और उन्हें मैगपाई होटल में होने वाले मीटिंग में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान भी मामा भांजे पर भी जमकर हमला बोला। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी शिव शंकर भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद के सांप्रदायिक सौहार्द की पहचान है पंखा मेला: विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन’ का कार्यक्रम किया जारी

Ajit Sinha

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में लैंड रिकॉर्ड समीक्षा बैठक आयोजित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!