Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भाजपा सरकार के कार्यकाल में सही मायनों में पलवल जिले को मिली विकास की सौगात : गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को अपने चुनावी अभियान के तहत पलवल क्षेत्र के लक्खी विहार, बड़ा मोहल्ला वाल्मीकि मोहल्ला, शेखपुरा-बघेल चौपाल, गांव कुसलीपुर, असावटा, रसूलपुर रोड, आदर्श कालोनी आदि में सभाओं को संबोधित कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी गुर्जर का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर पुन: संसद में भेजने का आश्वासन दिया। सभाओं को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में गांव,गरीब,मजदूर,किसान व कर्मचारियों के लिए विकास कार्य किए गए है।

फरीदाबाद के साथ-साथ पलवल जिले में सडक़ों का जाल बिछाया गया है और नेशनल हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए गए है और पलवल को सही मायनों में भाजपा ने विकास की सौगात दी है। कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद अवतार सिहं भड़ाना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अवतार सिंह भड़ाना 3 बार सांसद रहे लेकिन उन्होंने केवल झूठ बोलने का काम किया। संसद में कभी भी क्षेत्र की आवाज को नहीं उठाया। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें जीडीपी और एफडीआई के बारे में भी कोई जानकारी नहीं कि किस तरह से से देश में पैसा आता है और उस राशि से किस तरह से विकास किया जाता है, भला ऐसा व्यक्ति लोगों का क्या भला करेगा। उन्होंने कहा कि अवतार भड़ाना को केवल कच्ची व पक्की शराब के बारे में ही जानकारी है। भड़ाना को यदि कह दिया जाए कि एक कोरे कागज पर अपने एक जैसे हस्ताक्षर कर दो तो वह एक भी हस्ताक्षर एक जैसा नहीं कर पाएगा इसीलिए कांग्रेस की सरकार ने भड़ाना को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया। उन्होंने भाजपा सरकार के पंाच वर्षाे में हुए विकास का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पलवल शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटिड़ पुल बनाया जा रहा है, जिसके बनने के बाद यातायात सुगम और सरल हो जाएगा।


वहीं भाजपा सरकार ने केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया। साथ ही साथ पलवल में रसूलपुर रोड व बामनीखेड़ा में आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज बनाने का कार्य किया गया है। पलवल जिला के सभी ब्लॉक में महिला कॉलेज बनाए जा रहे है। गांव दुधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए है। भाजपा सरकार ने किसानों को गेहंू,जीरी,कपास, मक्का, बाजरा,सरसों आदि फसलों का उचित मूल्य दिया है। पलवल में प्राकृतिक आपदा के दौरान नष्टï हुई फसलों के लिए 200 करोड़ रूपए का मुआवजा किसानों को दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्वमंत्री सुभाष कत्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत, हेतराम बघेल, चेतराम बघेल, श्यामबीर वाल्मिकी, योगेश सरपंच, नरेंद्र नंबरदार, पवन पोसवाल, प्रमोद पोसवाल, रामपाल सरपंच, मेहचंद गहलोत, जयसिंह चौहान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा एसटीएफ ने बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को 50000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!