Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

यूजर पेटीएम वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके ई-चालान का भुगतान कर सकतें हैं, सीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबादः पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पेटीएम कंपनी के अधिकारियो के साथ आज एक एमओयू साईन कर ट्रैफिक पुलिस के साथ एक कार्यनीतिक साझेदारी शुरु की जिस पर डिजिटल चालान भुगतान को सक्षम बनाया जा सके। इस साझेदारी के साथ,फरीदाबाद के यूजर पेटीएम वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उपयोग करके ई-चालान का भुगतान कर सकतें

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यह नई सुविधा उन यूजर्स के समय और मेहनत को बचाने में सहायता करेगी,जिन्हें अपने चालान भुगतान के लिए नामित यातायात विभाग केंद्रो के चक्कर लगाने पडते हैं। दूसरी ओर, यह ट्रैफिक विभाग के संसाधनों को चालान लेने की गतिविधियों से मुक्त करने में भी सहायता करेगा। इसके अतिरिक्त यह चालान कलेक्शन में अधिक स्पष्टता उत्पन्न करेगा और उनकी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करनेे में यातायात विभाग की सहायता करेगा। सीनियर वाईस प्रेजीडेंट अभय शर्मा ने कहा कि चालान भुगतान करना यूजर्स के लिए हमेशा से असुविधाजनक रहा है। पेटीएम ऐप पर यह ई-चालान सुविधा इस तरह के भुगतान को परेशानी मुक्त बनाती है। हम शहर के अन्य अधिकारियों के साथ भागीदारी करते रहेंगे और उनके ट्रैफिक चालान के भुगतान को डिजिटल बनाएंगे।


उन्होंने ने बताया कि पेटीएम की ट्रैफिक चालान सुविधा वर्तमान में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश , पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित 6 राज्यों में है। टाई-अप ने अब हरियाणा को भी इसमें शामिल कर लिया और यह आकडा 7 तक बढ गया है। डीसीपी ट्रैफिक लोंकेद्र सिंह ने बताया कि पेटीएम द्वारा भुगतान करने की सुविधा प्रयोग के रुप में आज से ही शुरुआत की जा रही है। इसके लिए हमनेे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रयोग में कोई समस्या आएगी तो उसमें समयानुसार सुधार किया जाएगा । उनका कहना हैं कि मौके पर चालान के समय जिनके पास कैश नहीं होता उनको अब चालान भरने मे आसानी होगी । कैश चालान की सुविधा भी सिस्टम में मौजूद हैं।

Related posts

10 दिसम्बर से आगामी 13 दिसंबर तक प्रधानमंत्री आवासीय योजना का विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर की जाएगी कार्रवाई, होंगे पोस्टल चालान।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!