Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपाइयो ने पांच सालों में करोड़ों रूपए लेकर अवैध निर्माण गिरवाने और बनवाने का काम किया: ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक ललित नागर ने आज बाबा सूरदास की धरती गांव तिलपत में केेंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर जोरदार वार करते हुए कहा कि यह वह गांव है, जो मंत्री महोदय ने गोद लिया हुआ था और इस गांव की दुर्दशा बता रही है कि मंत्री गुर्जर ने क्षेत्र में कैसे विकास कार्य किए होंगे क्योंकि जब वो अपने गोद लिए गांव को ही विकसित नहीं कर पाए तो बाकि लोकसभा क्षेत्र का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तिलपत के लोगों की भाजपा के प्रति भारी नाराजगी बता रही है कि कृष्णपाल गुर्जर के दिन अब जाने वाले है और कांग्रेस आने वाली है। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत गांव तिलपत स्थित प्रिंस गार्डन में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बाबा सूरदास मंदिर में पहुंच उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर विजयी आर्शीवाद लिया वहीं सराय मार्किट में पदयात्रा कर व्यापारियों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

इस दौरान उनका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका नागरिक अभिनंदन किया। लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर ने भाजपा पर तंज कसते हुए लोगों से आह्वान किया कि वह तिलपत आकर कृष्णपाल गुर्जर के विकास की सच्चाई को जरुर देखें ताकि इनके विकास को लेकर दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपाई पांच साल में केवल और झूठ और लूट की राजनीति को आगे बढ़ाने में लगे रहे तथा यह लोग विकास तो नहीं करवा पाए उल्टा पांच साल में कब किसकी बिल्डिंग को गिरवाना है, इसी योजना में लगे रहे और बिल्डिंग को तोडऩे से बचाने के लिए सरेआम रुपयों की मांग की जाती रही, यही कारण है कि जहां-जहां भी यह लोग वोट मांगने जा रहे है, इन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इन्होंने सिवाय लोगों को गुमराह करने के और कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त करने का अब समय आ गया है इसलिए लोग वोट की चोट से डंके की चोट पर इन्हें करारा जवाब दें।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सही मायनों में आम गरीब, मजदूर, किसान, छोटा व्यापारी के हितों की पार्टी है और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव पूर्ण जो-जो भी वायदे किए है, उन्हें पूरा करके दिखाया है, हाल ही में तीन प्रदेशों में बनी सरकारों ने किसानों के किए गए कर्जे इस बात का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि अब गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72 हजार रुपये सालाना दिए जाने की न्याय योजना की घोषणा की है, जिसे सरकार बनने के बाद पहली कलम से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, समाजसेवी अवनेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा सहित सभी मौजिज लोगों ने भी अपने-अपने संबोधन में ललित नागर को संघर्षशील युवा नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि इन्होंने विधायक के रुप में सडक़ से लेकर विधानसभा तक लोगों की आवाज उठाई है, अब यह सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में फरीदाबाद की आवाज को बुलंद करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पेट्रोल पंप पर मारा छापा, सैंपल भरवाए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने “यूनिक फैशन हाऊस”‘ का रिबन काट कर किया उद्घाटन ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं – राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!