Athrav – Online News Portal
Uncategorized मनोरंजन

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की सगाई, 9 फरवरी को शादी

संवाददाता : बॉलीवुड अभिनेती नील नितिन मुकेश की शादी का जश्‍न उदयपुर में पूरी शानों-शौकत के साथ शुरू हो चुका है. बीते शाम नील नितिन की रुक्मिणी सहाय संग सगाई और मेंहदी सेरेमनी रोमांटिक अंदाज में हुई. दोनों 9 फरवरी को विवाह बंधन में बंधेगें. नील नितिन और रुक्मिणी सहाय की शादी में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के शामिल होने की खबरें हैं. नील ने रोज डे के दिन रुक्मिणी को प्रपोज भी किया. सगाई के दौरान रुक्मिणी शरत कृष्णन के डिजाइन किए गाउन तो नील, आदित्य गोयनका के बनाए तकसीन पहने नजर आए.

नील और रुक्मिणी की शादी की सभी रस्‍में 7 से 9 फरवरी तक उदयपुर में ही होनेवाली है. मंगलवार को ढोल-नगाड़ों के बीच नील और रुक्मिणी का परिवार उदयपुर पहुंचा जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है. 

प्रसिद्ध गायक मुकेश के पोते और अभिनेता नील आखिरी बार फिल्म ‘वजीर’ में देखा गया था जो साल 2016 की शुरुआत में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वे ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘प्‍लेयर्स’, ‘शॉर्टकट रोमियो’, ‘न्‍यूयार्क’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

 

Related posts

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

शशिकला ने बेंगलुरु कोर्ट में किया समर्पण, भ्रष्टाचार मामले में मिली 4 साल की सजा

Ajit Sinha

गुरुग्राम : फैशन एक्स की मॉडलों ने मिलेनियम सिटी में दिखाया जलवा, ब्यूटी कांटेस्ट के फाइनल ऑडिशन में कई राज्यों से पहुंची मॉडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x