Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आईएएस बनी सैनिक कालोनी की रंजीता शर्मा को आप नेता धर्मबीर भड़ाना सहित कई पार्टियों के नेताओं ने दी बधाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : यूपीएससी परीक्षाओं में टॉप करने वाली रंजीता शर्मा को आप नेता  धर्मबीर भड़ाना बधाई देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे और बुके देकर उन्हें  सम्मानित किया। धर्मबीर भड़ाना ने साथ में रंजीता शर्मा के पिता सतीश कुमार एवं माता सविता शर्मा को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी बेटी ने न केवल मां-बाप का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उसके सुखद भविष्य की कामना की और कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर शहर के अन्य युवा भी आईएएस या आईपीएस रैंक तक पहुंचेंगे, रंजीता उनके लिए प्रेरणा का काम करेंगी।



फरीदाबाद की सैनिक कालोनी मे रहने वाली रंजीता शर्मा ने आईएएस पास किया है। रंजीता शर्मा इंग्लिश आनर्स से स्नातक है और मॉस  कम्युनिकेशन से मास्टर डिग्री है। उसने बताया कि उसको अपने माता-पिता, भाई भानू प्रताप शर्मा और वीर प्रताप शर्मा और उसकी भाभी से काफी मदद मिली। मेरी सफलता में मेरे परिवार और मेरी एक मित्र का बहुत बड़ा हाथ है। इस अवसर पर रंजीता शर्मा ने युवाओं के नाम संदेश दिया कि हमें असफलताओं से निराश नही होना चाहिए। बल्कि खूब मेहनत करके सफलता प्राप्त करने की कौशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना के साथ राजूद्दीन, राजकुमार पांचाल, सोहनराज, सुबेदार, मंजीत सैनी, नईम खान, बी डी कौशिक एवं हरेन्द्र स्वामी आदि मौजूद थे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने रेलवे अंडरपास में भरे हुए बारिश के पानी को लेकर डीसी को ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत लोन दिलाने के नाम पर 500 लोगों से ठगी करने के आरोप में दो धोखेबाज गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग : वरिष्ठ नागरिकों को तुरंत मिलेगी मदद : डीसीपी जयवीर राठी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x