Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीएम, डीसी के दरबार में निगम के 3 अधिकारीयों पर रिश्वत खोरी, हराम खोरी करने, के पैसों से प्रॉपर्टी अरजने की शिकायत पहुंचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : नगर निगम विभाग के ए ओ विशाल कुमार सहित तीन अधिकारीयों की सीएम विंडो के माध्यम से मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटटर , फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार सहित कई बड़े अधिकारीयों से शिकायत की गई हैं। शिकायत में कहा गया हैं कि एओ ब्रांच के तीनों अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनकी संपत्ति जरुरत से बहुत ज्यादा हैं, की जांच एक निष्पक्ष एजेंसी से करा ने की मांग की  गई हैं। इस संबंध में नगर निगम एनआईटी के संयुक्त आयुक्त प्रशांत कुमार से बातचीत की गई तो उन्होनें atharv news से शिकायत की कॉपी ले ली हैं और  कहा कि निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया हैं और दोषी साबित होने पर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया हैं।

विनोद कुमार ने दिए गए एक शिकायत में कहा हैं कि वह मकान न. 728 , चावला कालोनी ,बल्ल्भगढ़,फरीदाबाद  का रहने वाला हैं। उसने नगर निगम प्रशासन के ए.ओ विशाल कौशिक, सतीश कुमार व विपिन कुमार के बारे में कहा कि यह तीनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. यह  इतना ज्यादा भ्रष्टाचारी हैं कि भ्रष्टाचार के शब्द भी एक बार शर्मा जाए। विनोद ने यह भी कहा कि इन सभी के पास नगर निगम के खजाने की चाबी हैं पर यह लोग नगर निगम प्रशासन का  खजाना भरने के चिंता करनी चाहिए पर यह लोग सिर्फ अपने जेब भरने में लगे रहते हैं। उनका कहना हैं कि  ठेकेदारों के द्वारा किए गए कार्यों के एवज में नगर निगम के अकाउंट विभाग से ठेकेदारों का चेक बनना होता हैं। जब तक उपरोक्त अधिकारी गण उसके एवज में कमीशन का पैसा  ठेकेदारों से नहीं ले लेते हैं तब तक उन के चेक नहीं बनाते हैं। बल्कि यह लोग पिछले कई सालों से एक स्थान पर डटे हुए हैं जब भी इनके तबादले हो भी जाते हैं, तो यह लोग कहते हैं कि मंत्रियों व बड़े  अधिकारीयों को तबादले रुकवाने के लिए मोटी रकम दे देते हैं। खुले रूप में उपरोक्त अधिकारी गण कहते हैं कि  कोई भी अधिकारी मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता हैं। शिकायतकर्ता विनोद  का कहना हैं कि इन अधिकारीयों के पास रिश्वत व हराम खोरी से कमाए गए पैसों से जरुरत से कहीं नहीं बहुत ज्यादा प्रॉपर्टी अर्जे हुए हैं इन सभी अधिकारीयों की प्रॉपर्टी की निष्पक्ष जांच अवश्य  कराई जाए और तीनों भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts

फरीदाबाद: घने कोहरे व कड़ाके ठंड की वजह से रेलवे लाइन पर लॉक चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, मौत।

Ajit Sinha

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 A ख़त्म, खुश हुए फरीदाबाद के वकील, बंटे लड्डू

Ajit Sinha

“हरियाणा 112’’ की राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सराहना,सेवा से जुडे़ 15 कर्मियों को किया सम्मानित- डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x