Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली मनोरंजन

प्रीति जिंटा को आईपीएल में मिली ऐसी खुशी लगीं झूमकर नाचने, खिलाड़ियों संग तस्बीर हुआ वायरल

नई दिल्ली: प्रीति जिंटा  की आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को नजदीकी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स  को 14 रन से हरा दिया. इस जीत के हीरो ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन रहे. मैच जीतने के बाद प्रिति जिंटा काफी खुशी दिखाई दीं.मैच खत्म होने के बाद जब सैम करन से प्रीति जिंटा मिली तो पहले उनके साथ भांगड़ा करने लगीं और फिर गले लगाकर उन्हें शुभ कामनाएं दी. किंग्स इलेवन पंजाब ने 12वें सीजन में 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है. अब टीम प्वाइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे पोजिशन पर आ गई है.प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब अभी तक कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है.

टीम की ओनर प्रीति का मिजाज हर साल कुछ ऐसे ही देखने को मिलता है. जब भी आईपीएल शुरू होता है तो प्रीति जिंटा स्टैंड में काफी जोश-खरोश के साथ दिखाई देती हैं. प्रीति जिंटा  आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट ‘ में सन्नी देओल  के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में सनी देओल ने ‘डॉन भैयाजी’ की भूमिका निभाई थीं सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल आएंगी भी नजर आई थीं. प्रीति जिंटा अब फिल्मों में उतनी सक्रिय नहीं हैं. 

 

Related posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को तकनीकी चुनौतियों से निपटने में मदद के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का किया मुआयना, दीवाली-छठ पूजा से पहले ही नियमित उड़ान दरभंगा से शुरू हो जाएगी।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:राहुल गांधी बोले- देश में आने वाले आर्थिक संकट के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस जिम्मेदार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x