Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : डीएलएफ फेस -3 थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक को झूठे केस में फ़साने के एवज में 4 करोड़ की रंगदारी मांगी,गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : थाना डीएलएफ फेस -3 पुलिस ने एक गेस्ट हाउस के मालिक को झूठे केस फंसाने व केस से बचने के एवज  में 4 करोड़ रूपए  मांगने के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो आरोपी महिला को कल बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आज उसके एक साथी आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे  न्यायिक हिरासत में भेज दिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं और इनके साथी  की तलाश की जा रही हैं।
प्रभारी राम कुमार की माने तो गेस्ट हाउस के संचालक ने एक शिकायत दी थी कि उनके गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक महिला काफी दिन से ठहरी हुई हैं. वह महिला  न तो कमरे का किराया देती हैं ना ही वह कमरे खाली कर रहीं हैं, उल्टा उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही हैं। वह बताती हैं कि उसके दो साथी रसपाल व मुकेश कोर्ट में काम करते हैं। इनमें से एक आरोपी गेस्ट हॉउस के कमरे खाली करने और झूठे केस बचने के एवज में गेस्ट हाउस के संचालक से 4 करोड़ रूपए की रंगदारी मांग रहा  हैं।

इनके एक साथी मुकेश ने मामले को रफा दफा करने के लिए 40 -50 लाख रूपए की मांग रहा था। उनका कहना हैं कि उन्होनें तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला व उसके एक साथी को गुरुग्राम के सैफ हैंड हॉस्पिटल के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों में से महिला ने अपना  नाम नीलम निवासी राजेंद्र नगर , दिल्ली हाल डीएलएफ फेस -3 ,गुरुग्राम व रसपाल सिंह निवासी कांगड़ा ,हिमाचल बताया। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान मालूम हुआ की इस गिरोह  ने सेक्टर -53 थाना इलाके में इसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया था जिसका मुकदमा वहां के थाने में  दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी महिला नीलम को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। आज उसके साथी रसपाल को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts

स्पा-सेंटर की आड़ में देह-व्यापार को बढ़ावा देने वाले एक स्पा सेंटर का किया भंडाफोड़, 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।

Ajit Sinha

जल संरक्षण पर ध्यान दिया जाता तो गुरुग्राम का चयन स्मार्ट सिटी के लिए पहले 100 शहरों में होता: राव इंद्रजीत सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x