Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सदर बल्ल्भगढ़ थाना ने जाजरू गांव में अवैध कालोनियों को विकसित करने के जुर्म में 5 कलोनिनाइजरों के खिलाफ किया केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को 5  कलोनिनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए हैं। इस केस की इसके आगे की जांच पुलिस की हुड्डा सेल करेंगी। डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो गांव जाजरू में कई अवैध कालोनियों को  विकसित कर रहे थे,बार -बार तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के बाद भी कलोनिनाइजर नहीं मान रहे थे।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि गांव जाजरू में तक़रीबन 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कई कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे। इन अवैध कलोनिंयों में उन्होनें कई बार तोड़ फोड़ की कार्रवाई की पर कलोनिनाइजरों नहीं माने और अवैध कालोनी विकसित करने में लगे रहे। इस प्रकरण में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने पांच कलोनिनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं उनके नाम बलवीर , भरता , राजेंद्र सिंह , रामवीर व देवीरा निवासी झाड़सेंतली ,बल्ल्भगढ़ हैं। उनका कहना हैं कि इनमें कई और मुकदमे हैं और इस में कई और कलोनिनाइजरों के नाम शामिल हैं।

Related posts

बिल्डर बड़ी गाड़ियों में घूम रहा, वह सड़कों पर धक्के खा रहे हैं, क्यूंकि उसने इनकी जीवन भर की कमाई को धोखे से लूट लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक स्थान ऐसा हैं जहाँ पर अलग -अलग किस्म के सैकड़ों पक्षियों को देख सकतें हैं, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x