Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद : दुनिया भर में गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल के भांति इस वर्ष भी विश्व गुर्दा दिवस मनाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :दुनियाभर में गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल मार्च के दूसरे गुरूवार को विश्व गुर्दा दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के स्वास्थ्य संगठन आम जनता को किडनी की बीमारियों से रोकथाम एवं उपचार के प्रति प्रोत्साहित करते है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद ने 17 मार्च 2019 को एक हेल्थ टॉक (स्वास्थ्य संगोष्ठी) का आयोजन किया जिसमें नैफ्रोलोजी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ सागर गुप्ता एवं यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजीव सेतिया एवं डॉ अनूप गुलाटी ने लोगों को संबोधित करते हुए किडनी की बीमारियों एवं उसके रोकथाम से जुडी अहम बाते बताई।



शुरूआती स्टेज में इस बीमारी को पकड़ पाना मुश्किल है, क्योंकि दोनों किडनी 50 से 60 प्रतिशत खराब होने के बाद ही मरीज को इसका पता चल पाता है इसीलिए 40 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से किडनी की जांच करवाना जरूरी है।डॉ. सागर गुप्ता ने किडनी के खराब होने के कारणों के बारे में बताया जैसे डायबीटिज (मधुमेह रोग), हाई बी.पी. (उच्च रक्त चाप), डाक्टर की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाओं का लगातार सेवन इत्यादि। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर हम स्वस्थ जीवन शैली अपनायें और बिना डाक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करें, तो गुर्दा रोग से काफी हद तक बचा जा सकता है। डॉ. राजीव सेतिया जोकि मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में ट्रांसप्लांट  सर्जन है ने बताया किडनी की बीमारी के शुरूआती दौर में प्राथमिक उपचार के बाद दवा और भोजन में परहेज द्वारा इलाज संभव है।



दोनों किडनी के खराब होने की वजह से जब डायलिसिस द्वारा इलाज की जरूरत पड़ती है तब किडनी ट्रांसप्लांट  करवा कर हम बेहतर जिन्दगी की नई शुरूआत कर सकते है। उन्होंने बताया कि अब तक मैट्रो अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण 100 प्रतिशत सफल रहा है। डॉ अनूप गुलाटी वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ ने कहा कि इस ‘वर्ल्ड किडनी डे’ पर हम डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या लम्बे समय से किसी बीमारी से पीडि़त लोगों से अपनी किडनी को स्वस्थ रखने की अपील करते है। यूरीन टेस्ट, के.एफ.टी जैसे सरल टेस्ट की मदद से हम अपनी किडनी की स्थिति जान सकते है, और समय रहते डाक्टरी सलाह द्वारा स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते है। वर्ल्ड किडनी डे के उपलक्ष्य में मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में एक हफ्ते के लिए यूरोलॉजी एवं नैफ्रोलॉजी के ओ.पी.डी. परामर्श पर 50 प्रतिशत छूट और गुर्दे से जुड़ी सभी जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट रखी गई थी। मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में गुर्दे रोग से जुड़ी सभी बीमारियों जैसे ।बनजम ापकदमल पदरनतलए ब्ज्ञक्ए हाई बी.पी. एवं डायलिसिस का उत्कृष्ठ इलाज उपलब्ध है। यह दिल्ली एन.सी.आर. का प्रमुख गुर्दा प्रत्यारोपण केन्द्र है। सभी प्रकार की गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा जैसे –
1. बच्चों का गुर्दा प्रत्यारोपण
2. ब्लड़ गु्रप मैच न होने पर भी गुर्दा प्रत्यारोपण
3. दूसरी बार गुर्दा प्रत्यारोपण करने की सुविधा
4. कडेवरिक डोनशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related posts

नाबालिग लड़की की हत्या के दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस में एक लड़के की चाकुओं से गोदकर बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पल्ला क्षेत्र में एक कालोनी में आज नाला खोदने गए सिचाई विभाग के अधिकारीयों को लोगों के विरोध के बाद वापिस लौटना पड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x