Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने सभी जिलों में एससी सैल के अध्यक्ष नियुक्त किए,4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार का अभियान तेज़ कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने अपने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। इनसे साथ ही पार्टी ने 4 वरिष्ठ नेताओं को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाया है। जेजेपी के एससी सैल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल ने बताया कि नरवाना निवासी प्रीतम मेहरा, पानीपत निवासी बलवान बाल्मीकि, हिसार निवासी राजकुमार भोला और रोहतक निवासी सूरत सिंह खटक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और लम्बे समय से डॉ अजय सिंह चौटाला के संघर्ष से जुड़े रहे हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने सभी 22 जिलों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी घोषित किए हैं। पंचकूला से अमृत सोनकर, अंबाला से माया राम काकरकुंडा, यमुनानगर से सतेंद्र कुमार और कुरुक्षेत्र से राम किशन ज्योतिसर को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई गई है। इसी क्रम में पानीपत से बलजीत सारसद, करनाल से भीम जलाला, जींद से मदनलाल धानक. कैथल से शिवकुमार शीशला, सिरसा से मघर सिंह नेजाडेला और फतेहाबाद से सतवीर दहमन भी एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।नूंह से धर्मपाल, गुरुग्राम से संतलाल ज्योतरीवाल, रेवाड़ी से श्याम सुंदर सभरवाल, महेंद्रगढ़ से राजवीर सरपंच, भिवानी से डॉ. सीताराम सिंघल और दादरी से प्यारेलाल लांबा को प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

झज्जर से एडवोकेट सतवीर सिंह, रोहतक से महिंदर सिंह सुडाना, हिसार से डॉ. उमेद खन्ना पार्षद, सोनीपत से राजू धानक, फरीदाबाद से चिमनलाल कटारिया, पलवल से उदय बड़राना को जेजेपी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का पद दिया गया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जेजेपी के संगठन निर्माण का काम अपने अंतिम चरण में है और बकाया पदाधिकारियों की घोषणा भी अगले सप्ताह में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित किए जा चुके सैंकड़ों पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम तेज़ी से शुरू कर दिया है और पूरे हरियाणा में पार्टी की गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए जननायक सेवादल में भी पार्टी की ही तर्ज पर जिला और हलका स्तर तक पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक सेवादल ना सिर्फ जेजेपी को ग्राउंड लेवल पर मजबूत सहयोग दे रहा है बल्कि पार्टी के नीतिगत और चुनाव संबंधी फैसलों में भी सेवादल के सुझाव और मार्गदर्शन को पूरा महत्व दिया जा रहा है।

 

Related posts

108 के तहत काम करने वाले एम्बुलेंस ड्राइवरों और आपातकालीन चिकित्सा तकनी शियन (ईएमटी) के लिए वर्दी का डिजाइन किया लांच

Ajit Sinha

चंडीगढ़: रजिस्ट्री कार्य के लिए ग्राम सचिव व पटवारी को दें प्रत्येक दिन का टारगेट , नोडल अधिकारी करें समीक्षा- एसीएस

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम का एक अधिशासी अभियंता व उसके निजी सचिव को करनाल पुलिस ने फरीदाबाद घर से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x