Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल: उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार ने हरियाणा बोर्ड के चल रहे परीक्षा केंद्र का किया दौरा, नकेल करते हुए दो छात्रों को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जा रही कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के लिए जिला में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।
एसडीएम ने पलवल के मीनार गेट से रेलवे रोड पर स्थित डी.जी. खान सी. से. स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र में कक्षा बारहवीं की परीक्षा के दौरान नकल कर रहे दो विद्यार्थियों के केस बनाए तथा एक अध्यापिका को परीक्षा डयूटी से तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे रोड स्थित स्वामी विवेकानंद सी. से. स्कूल में स्थापित परीक्षाा केंद्र पर पेपर के दौरान चल रही नकल को देखते हुए एक अन्य अध्यापिका को भी परीक्षा डयूटी से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर स्कूलों में मौजूद प्रधानाचार्यों व अध्यापकों को नकल रहित परीक्षा कराने संबंधी कड़े दिशा-निर्देश दिए।



Related posts

देश और प्रदेश में जब-जब कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार रही, समाज को बांटने का काम किया गया-जे पी नड्डा

Ajit Sinha

जेजेपी एससी सैल का विस्तार, 81 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए हलका अध्यक्ष

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हाजिर जवाबी के कायल हुए ग्रामीण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x