Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू राष्ट्रीय विशेष

महिला दिवस: माथे पर बिंदी, हाथों में बंदूक, सलाम कीजिए हिंदुस्तान की महिला शक्ति को

आज पूरी दुनिया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है और महिलाओं के हौसले को सलाम कर रही है. आपको हम हिंदुस्तान की एक ऐसी महिला शक्ति के बारे में बताएंगे, जिस पर पूरे हिंदुस्तान को नाज है. सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन, जिसमें हर अफसर से लेकर जवान तक हर मोर्चे पर सिर्फ महिलाएं ही हैं.सधे हुए कदम, अनुशासन और कड़ी मेहनत, दुश्मन पर पैनी नजर, हाथों में बंदूक, निशाना सटीक और माथे पर बिंदी. सलाम कीजिए हिंदुस्तान की महिला शक्ति को जो अपना घर परिवार छोड़कर जम्मू कश्मीर में सरहद की खाक छान रही है, ताकि आप और आपका परिवार आतंक से महफूज रह सके.



किसी की बेटी, किसी की मां, किसी की पत्नी, किसी की बहन. बंदूक उठाने वाली इन महिलाओं की भी अपनी अपनी जिंदगी है अपना अपना परिवार है लेकिन पहचान सिर्फ एक, देशभक्ति देशसेवा.14 फरवरी को पुलवामा के जिस आत्मघाती आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया ,उसे स्वाति गौर ने बेहद करीब से देखा था.स्वाति खुद सीआरपीएफ के काफिले में थी.स्वाति कहती है कि हमले ने झकझोर दिया लेकिन आतंक से लड़ने का उनका हौसला और भी मजबूत हुआ है.एनकाउंटर के दौरान पत्थरबाजों से निपटना हो, पेट्रोलिंग ड्यूटी हो या सर्च ऑपरेशन देश, CRPF की ये जांबांज हर मोर्चे पर तैनात हैं. परिवार से दूर कड़ी चुनौतियों के बीच ये सब एक दूसरे का परिवार हैं.

Related posts

फरीदाबाद : श्रीराम कथा के पहले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा केबिनेट मंत्रियों ने लिया हिस्सा, भक्तों का सैलाब

Ajit Sinha

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का मूल पाठ

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x