Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी से जननायक जनता पार्टी गठबंधन करना चाहती हैं ,बातचीत के लिए 3 सदस्यों की बनाई टीम.दुष्यंत चौटाला

जीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :गठबंधन की संभावनाओं पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी की तीन सदस्यीय कमेटी काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के साथ भी हमने सकारात्मक नजरिये के साथ कोशिश की, क्योंकि हम हरियाणा में शिक्षास्वास्थ्य समेत कई विषयों पर तेजी से काम करना चाहते हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में कई अच्छे काम किए हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी अरविंद केजरीवाल  का प्रशंसक हूं और हम उनसे सीखते भी रहते हैं।  गठबंधन की बातचीत की विस्तृत जानकारी कमेटी के सदस्यों के पास ही है।हमारी पार्टी राष्ट्रहित में और हरियाणा के विकास के लिए समान विचारधारा और सकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को साथ लेने को तैयार है। पूरे हरियाणा में हमारा संगठन तैयार हो गया है और हम सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।



Related posts

चंडीगढ़: किसानों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आगामी 31 मार्च तक राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादलें पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

Ajit Sinha

रिश्वत मामला: मुख्य आरोपित जेल प्रमुख अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x