Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विधानसभा में वित्तमंत्री कैप्टेन अभिमन्यु का बजट सिर्फ चुनावी बजट, किसी वर्ग को नहीं मिली विशेष राहत : ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट को चुनावी बजट करार देते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट चुनावी बजट होते हुए भी किसी भी वर्ग को कोई विशेष राहत नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सरकार पर 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा था और पिछले पांच सालों के दौरान भाजपा सरकार ने कर्जा घटाने की बजाए उल्टा कई गुणा बढ़ाते हुए एक लाख 79 हजार 112 करोड़ का कर्जा प्रदेश वासियों के सिर लाद दिया है,


इससे यह साबित होता है कि भाजपा केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वोट लेने के लिये 1500 करोड़ रू. किसानों व असंगठित क्षेत्र में लगे श्रमिकों के परिवारों के लिये बजट में घोषणा तो की है हालांकि इसके लिये प्रतिमाह कितनी राशि पेंशन दी जायेगी इसे नहीं बताया। उन्होंने कहा कि किसानों, श्रमिकों, दस्तकारों व छोटे व्यापारियों की कर्ज माफी की मांग एक तृष्णा बनकर ही रह गई। लाखों कर्मचारियों को भी अपनी वेतन विसंगतियां दूर करवाने,अनुबंधित, दैनिक वेतनभोगी व तदर्थ कर्मचारियों की पक्का होने की आशाओं पर भी इस बजट ने पानी फेर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग का ख्याल नहीं रखा गया, खासकर युवा वर्ग की घोर अनदेखी की गई है, जिसका खमियाजा आगामी चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के शहरों में स्वच्छ भारत मिशन को लागू करना हमारा मोटो- विपुल गोयल

Ajit Sinha

पलवल: खेल विभाग में छात्रवृति के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ढाबे पर खाने के पैसे न देकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में पांच आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x