Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज 4 अलग -अलग गांवों में 15 एकड़ जमीनों में विकसित किए जा रहे 6 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज अलग -अलग चार से अधिक गांवों में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 6 अवैध कालोनियों में तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़  की कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया। अधिकारी की माने तो इन कालोनियों में अवैध रूप से रोड नेटवर्क ,1 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय , 5 निर्माणधीन मकाने ,1 आद्यौगिक निर्माण , 1 कमर्शियल निर्माण , 40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल को तोडा गया हैं।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सिकडोना , गांव कबूल पुर, गांव करनेरा व गोछी ( प्रतापगढ़ ) में तक़रीबन 15 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 6 कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिनमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क , 40 डीपीसी , 5 निर्माणधीन मकान, 1 आद्यौगिक निर्माण ,1 कमर्शियल निर्माण, 1 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय बने हुए हैं।  इसके बाद उन्होनें  उपरोक्त जगहों के बारे में पता किया तो मिली शिकायत को सही पाया गया और आज एक बुल्डोजर की सहायता से उनकी टीम ने धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

नए पुलिस कमिश्नर के. के. राव कल सोमवार को अपना कार्यभार संभालेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा के निधन पर,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व पूर्व विधायक पहुंचे,गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Ajit Sinha

संक्रमित-जोन के अंदर आने वाले पांच पोल्ट्री फार्मों के 1,66,128 पक्षियों को मार कर मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x