Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय विशेष

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक कार से चेकिंग के दौरान 12 करोड़ रूपए बरामद किए हैं, इनकम टैक्स व पुलिस विभाग मामले की जांच में जुटी।

लोकसभा चुनाव 2019  के मद्देनजर कैश को छ‍िपाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंगलवार को ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही एक कार की तलाशी में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 11.9 करोड़ रुपये जब्त किया. पुल‍िस के मुताबिक, मंगलवार सुबह चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक कार संदिग्ध लगी तो पुलिस ने रोककर छानबीन की. कार में एक महिला समेत चार लोग बैठे थे.इसी दौरान जब कार को अच्छी तरह से चेक क‍िया गया तो पुल‍िस वालों के होश उड़ गए.

उन्हें कार की सीट में छिपाकर रखे गये 11.9 करोड़ रुपये मिले. रुपये अधिक होने के कारण गिनती में शाम हो गई. पकड़े गये आरोपियों के मुताबिक, वह आगरा के एक सर्राफा व्यवसायी अवधेश अग्रवाल का पेमेंट लेकर कटक से लौट रहे थे लेक‍िन पुल‍िस को इस कहानी पर व‍िश्वास नहीं है. वह पता लगाने की कोश‍िश कर रही है क‍ि इतना कैश क‍िस काम के ल‍िए ले जाया जा रहा था.मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई. पुलिस भी अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है. पकड़े गए सभी लोग आगरा जिले के रहने वाले हैं. इनमें बनवारी, प्रहलाद, मो. इब्राहिम और नजमा शामिल हैं.

Related posts

जब तक स्कूल नहीं खुलेंगे, तब तक दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 8 लाख बच्चों को मिड-डे-मील के तहत मिलेगा सूखा राशन-सीएम

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी ने आज उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनाव में चार उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।  

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को विकास के लिए पहले की सरकारों की तुलना में कहीं अधिक सहायता दी है: अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x