Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिलाओं को आत्मसम्मान और बराबरी का अधिकार देने के लिए बीजेपी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है क्योंकि महिला उत्थान के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। यह विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 स्थित अपने कार्यालय पर व्यक्त किए जहां 700 विधवा महिलाओं को 1 महीने का राशन वितरित किया गया इस राशन में 20 किलो आटा, 10 किलो चावल, चीनी, दाल और अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही। विधवा महिलाओं को यह मदद ऑर्फेंस इन नीड फाउंडेशन और शाहिदा परवीन फाउंडेशन की तरफ से दी गई।
इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने भारत में जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए ऑर्फेंस इन नीड फाउंडेशन और शाहिदा परवीन फाउंडेशन की तारीफ करते हुए कहा कि लंदन से आकर भारत में स्लम एरिया में सामाजिक कार्य करना सबसे बड़ी समाज सेवा है। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है विपुल गोयल ने कहा कि महिलाओं को जरूरी सुविधाएं और बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए बीजेपी सरकार लगातार प्रयासरत है ।



उन्होंने कहा कि हर घर में गैस कनेक्शन और हर घर में शौचालय बनाकर बीजेपी सरकार ने महिलाओं को आत्म सम्मान दिलाने का काम किया है। विपुल गोयल ने इस मौके पर स्लम एरिया में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं के लिए अगले 2 महीने के भीतर चरखे वितरित करने का भी वादा किया ताकि घर बैठे गरीब महिलाएं रोजगार पा सकें। इस मौके पर ऑर्फेंस इन नीड के संचालक अनीश मूसा ने फरीदाबाद में जरूरतमंद महिलाओं तक राशन पहुंचाने में मदद के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शाहिदा परवीन, अनीश मूसा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद सुमन भारती, पूर्व पार्षद धर्मपाल, पार्षद छत्रपाल, पवन लोहिया, चेतराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता की टीम ने दस वर्षीय बच्चे के फेफड़ों से निकाला खिलौना एलईडी बल्ब

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा को झटका :आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र में शारदा राठौर के सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x