Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 7 दुकानों को नगर निगम एनआईटी जोन के द्वितीय की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी ने सील किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम ने आज लगभग10 लाख रूपए  सपंत्ति कर व ट्रेड लाईसेंस के बकाया करों की वसूली के लिए सीलिंग की बड़ी कार्यवाही शुरू की।  एनआईटी में शराब के 9 ठेकों को सील करने की कार्यवाही शुरू की गई थी तो शराब के सभी ठेकेदारों द्वारा बकाया कर का मौके पर भुगतान किए जाने पर शराब के 9 ठेकों को सील करने की कार्यवाही रोक दी गई। इसी प्रकार ग्रीन फील्ड कालोनी में भी 10 दुकानों में से 7 दुकानों को सील कर दिया गया,जबकि 3 दुकानदारों ने मौके पर 4 लाख रूपए  का भुगतान करके अपनी दुकानों को सील होने से बचा लिया। नगर निगम एनआईटी जोन-द्वितीय की क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी सुमन मल्होत्रा के नेतृत्व में इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।



उक्त जानकारी नगर निगम के क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारी (मु.) रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि अनेकों संपत्ति कर डिफाल्टर सीलिंग की कार्यवाही के बावजूद अपने बकाया करों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, ऐसी सभी संपत्तियों की नीलामी करने के लिए निगम ने आवश्यक  कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हार्डवेयर चौक स्थित मीट मार्किट की 13 दुकानों को उनके विरूद्ध 26 लाख रूपए  से अधिक किराए  की राशि  बकाया न होने के कारण 13 नवम्बर को सील किया गया था लेकिन इन दुकानदारों ने अभी तक बकाया  भुगतान नहीं किया है। अतः इन दुकानों की लीज रद्द करने की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

Related posts

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर की छापेमारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “सांसे हो रही है हम आओ पेड़ लगाए हम”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x