Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद : 30 दिसंबर होने वाली शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगें शिरकत, यह रैली नहीं रैला होगा, उद्योगमंत्री विपुल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 दिसंबर को सेक्टर-12 में टाउन पार्क के सामने मैदान में आयोजित शंखनाद रैली में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा जिला को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। श्री गोयल वीरवार को अरावली गोल्फ क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जिला फरीदाबाद में अनेक विकास कार्य हुए हैं। इस सरकार के चार साल के कार्यकाल की तुलना पिछली सरकारों के 40 साल के कार्यकाल से की जाए तो नि:संदेह वर्तमान सरकार ने बहुत अधिक विकास कार्य करवाएं हैं।
विकास कार्य एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन तुलनात्मक दृष्टि  से इस सरकार में बहुत ही बेहतर कार्य हुए हैं तथा भ्रष्टाचार  पर भी काफी हद तक रोक लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रैली के दौरान कई विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से नाहर सिंह स्टेडियम के विस्तारीकरण व सुधारीकरण की परियोजना है, जिस पर 115 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस स्टेडियम में अंतर्राष्टीय  स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा इसकी क्षमता का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश में पांच नगर निगमों के चुनाव हुए, जिसमें जनता ने पांचों मेयर भारतीय जनता पार्टी के बनाकर पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। इससे यह भी स्पष्ट  है कि आने वाले दिनों में जब भी चुनाव होंगे तो भाजपा को जनता का अपार प्रेम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से फरीदाबाद को विकास की ओर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त किया जाएगा।



सरकार ने अनेक कार्यों की सौगात फरीदाबाद की जनता को दी है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर दो मंच बनाए जाएंगे तथा पूरे रैली स्थल को अलग-अलग सेक्टर में बांटा जाएगा। इसमें वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से रहेगी तथा यातायात की सुविधा के लिए रूट चिन्हित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में भारी संख्या में फरीदाबाद व पलवल जिला के लोग आएंगे, इसलिए लोगों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंध रैली स्थल पर जुटाए जाएंगे। इस अवसर पर फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नगेंद्र भड़ाना, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा नेता राजेश नागर, अमन गोयल, बिजेंद्र नेहरा, हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र, कप्तान, जगदीश, सुरजीत अधाना, अमरजीत, छतरपाल, पार्षद नरेश नंबरदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

Ajit Sinha

शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए 66 स्थानों को चिन्हित कर 36 प्वाइंटों को बैरिकेडिंग व कोण लगाकर यातायात को किया सुगम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में वार्ड 21 से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना पर जनता का है अटूट विश्वास, यह जनता से सुने सीधे लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x