Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बेहतरीन कार्य करने वाले 3 पुलिस कर्मियों को प्रत्येक मंथ में स्टार बनाने का लिया फैसला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अच्छे व बेहतरीन कार्य करने वाले अपने तीन पुलिस कर्मियों को प्रत्येक मंथ में “स्टार ऑफ़ द मंथ” के तहत प्रोत्साहन स्वरूप स्टार बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होनें तीन सदस्यों की  एक टीम गठित की हैं। यह टीम तीन अच्छे कार्य  करने वाले पुलिस कर्मियों को चयनित करेंगें।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहना हैं कि आज से “स्टार ऑफ़ द मंथ ” की शुरुआत की गई  हैं, इसके तहत जिले की कोई भी पुलिस कर्मी जो मानव व सम्पति के विरुद्ध अपराध में संग्लिप्ता में आरोपियों को गिरफ्तार करेगा, हत्या ,हत्या की कोशिश, लूट ,डकैती, महिला से संबंधित मामलों, ट्रैफिक ,मिसिंग सैल ,साइबर क्राइम, क्राइम ब्रांच व अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, ऐसे प्रत्येक तीन पुलिस कर्मियों को प्रति मंथ में स्टार बनाया जाएगा। उनका कहना हैं कि इससे पुलिस कर्मियों को अच्छे व बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए उन्होनें तीन सदस्यों वाले एक टीम गठित की हैं। जो बेहतरीन कार्य करने वाले तीन पुलिस कर्मियों को चयनित करेंगें फिर उन्हें स्टार बनाया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: नेता नहीं बल्कि जनसेवक के रूप में कर रहे है क्षेत्र के लोगों की सेवा : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के एक मामले में एक 56 वर्षीय आरोपित अबरार हुसैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बच्चों का संस्कारवान होना अति आवश्यक: अजय गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x