Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रेहड़ी पर सब्जी खरीद रहीं एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो झपटमारों ने सोने की चैन झपटा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में शुक्रवार के दिन एक 60 वर्षीय  महिला के गले से सोने की चैन झपटने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात झपटमारों  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत केस  दर्ज कर, इस केस की आगे की जांच शुरू कर दी हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज विजय पाल  का  दावा हैं कि झपटमारों की तलाश की जा रही हैं  जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में रामपति मीणा ने कहा कि हैं, वह मकान नंबर- 2681 ए, दूसरी मंजिल,ग्रीन फील्ड कालोनी में रहती हैं, वह शुक्रवार के दिन सुबह के तक़रीबन 11 बजे रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी, उस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लड़के आए और उनके गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। इस संबंध ग्रीन फील्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज विजय पाल का कहना हैं कि दोनों अज्ञात झपटमारों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि दोनों झपटमारों की तलाश की जा रही हैं , जल्द ही दोनों झपटमारों को  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

महेंद्रगढ़ ; त्रिवेणी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में सामाजिक संगठनो ने मिलकर आतंकवाद रूपी रावण का पुतला फुका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x