Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :एनआईटी नगर निगम ने आज सेक्टर -21 डी में सड़क की जमीनों पर अवैध रूप से बने 40 झुग्गियों को किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते द्वारा आज सेक्टर -21 डी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें तक़रीबन 35 -40 झुग्गियां नाजायज तौर बना कर लोग अपने परिवार के साथ रह रहे थे जिसे आज खाली करा लिया गया हैं। नगर निगम ने यह कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स के साए में की हैं।
एसडीओ पदम् भूषण के नेतृत्व में आज सुबह तक़रीबन साढ़े दस बजे के करीब तोड़फोड़ दस्ता सेक्टर -21 डी के पुलिस चौकी पहुंची और वहां से पुलिस फोर्स लेने के बाद नगर निगम ने सड़क के जमीनों पर अवैध रूप से बसे तक़रीबन 40 झुग्गियों को हटाने के लिए पहुंच गई और उनकी टीम ने एक -एक करके तक़रीबन 40 झुग्गियों को एक बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि जिस जगह को आज खाली कराया गया हैं दरअसल में वहां पर सड़क का निर्माण किया जाना हैं, जोकि जमे हुए झुग्गियों से उसका निर्माण कार्य बिल्कुल रुका पड़ा था। इस स्थान पर जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से एक काला नाग (जहरीला सांप ) को सपेरे ने पकड़ा,जंगल में उसे दिया छोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सफल पुलिसिंग के लिए साधन महत्वपूर्ण नहीं, साधना और साध्य महत्वपूर्ण है-पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सरसों तेल की एवज में हर माह लाभार्थियों को 250 रुपए बैंक खातों में भेजे जा रहे – उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x