Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ट्रेड लाइसेंस वसूली के विरोध में ब्यापारियों की हुई बैठक में फैसला,ब्यापारी नगर निगम के नोटिस को नहीं लेगा, जगदीश भाटिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कोई भी ब्यापारी नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले ट्रेड लाईसेंस की अदायगी नहीं करेगा और ना ही कोई ब्यापारी निगम के नोटिस लेगा। यह निर्णय ट्रेड लाईसेंस वसूली के खिलाफ फरीदाबाद के ब्यापारियों ने आयोजित एक बैठक में सामूहिक रूप से लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने की। इस अवसर पर श्री भाटिया ने नगर निगम सदन में ब्यापारियों के पक्ष में ट्रेड लाईसेंस वसूली का विरोध करने वाले पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाईसेंस के विरोध में फरीदाबाद के हजारों ब्यापारी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपेगे।
श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम का गठन 1994 में हुआ था, तब से लेकर आज तक उन पर यह ट्रेड लाईसेंस लागू नहीं किया गया। लेकिन अचानक नगर निगम को ब्यापारियों पर यह टैक्स लगाने की याद आ गई और उन पर यह टैक्स थोंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणाा में ब्यापारियों पर कहीं भी यह लाईसेंस लागू नहीं है, लेकिन फरीदाबाद में कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए जबरन उन पर यह टैक्स लगा रहे हैं। श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सरकार व ब्यापारियों के बीच संबंध खराब करने का षडयंत्र रच रहे हैं। इस टैक्स को लागू करके ब्यापारियों का उत्पीडऩ करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन व्यापारियों भी ठान लिया है कि कोई भी ट्रेड लाईसेंस की अदायगी नहीं करेगा,चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी बड़ा संघर्ष क्यों ना करना पड़े।
श्री भाटिया ने फरीदाबाद जिले के सभी ब्यापारियों से अपील की है कि कोई भी ट्रेड लाईसेंस का नोटिस ना ले और ना ही किसी अधिकारी के दवाब में इसकी अदायगी करे, क्योंकि जल्द ही इस लाईसेंस को समाप्त किया जाना है। उन्होंने नगर निगम सदन में ब्यापारियों की आवाज उठाने पर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग सहित सभी पार्षदों का आभार जताया। इस अवसर पर बैठक में ब्यापार मंडल के पदाधिकारी वेद प्रकाश कुकरेजा, जगन शाह, गिर्राज दत्त गौड़, जवाहर कालोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज भाटिया, सुरेंद्र आहुजा, दर्शन लाल कुकरेजा, रवि कपूर, राजू गाबा, रवि कुमार, दीपक, मनोज भाटिया, नरेश कुकरेजा, मनोहर लाल लेखनी, सुभाष गुलाटी, हरजिंदर सिंह, राममेहर, सोनू गुप्ता, संजय ठाकुर, प्रेमसिंह नैन, बाबू लाल, प्रेम गुप्ता, मुरारी लाल, अशोक बंसल, बंटी एवं सुशील कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में 70 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन।

Ajit Sinha

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के फरीदाबाद आगमन को लेकर CID चीफ आलोक मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा सरकार लोगों को बसाने का नही बल्कि उन्हे उजाडने का काम कर रही हैं, कोंग्रेसी नेता बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x