Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट मशीन जोड़ने वारे कार्यशाला का आयोजन किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -12 के कन्वेंशन सेंटर हाल में उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हरियाणा में आम लोकसभा चुनाव -2019 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वी वी पैट मशीन जोड़ने वारे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारी निर्धारित समयावधि में सारी प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशों की पालना के अनुरूप जो भी कार्य जिस समय पर करना होता है, उसे उसी समयावधि में पूरा करें।
कार्यशाला में पलवल के उपायुक्त मनीराम शर्मा,एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान,एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार, सीटीएम श्रीमती बलीना राणा,एसडीएम सुरेश कुमार चहल,एसडीएम गजेंद्र सिंह,एसडीएम जितेंद्र सिंह,एडीसी कम आरटीए गुड़गांव आर. के सिंह, डी.आर.ओ फरीदाबाद नरेश कुमार ,डीडीपीओ जरनैल सिंह, बीडीपीओ पूजा शर्मा ,जीएमडीआईसी अनिल चौधरी, तहसीलदार सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार मोहनलाल; बीडीपीओ प्रदीप कुमार सहित कार्यशाला से जुड़े जिला फरीदाबाद व पलवल के जिला के सभी रिटर्निंग अधिकारी ,सहायक रिटर्निग अधिकारियों ने भाग लिया ।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने ड्यूटी से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर पूरा करें।
चुनाव के दौरान अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर प्लानिंग के साथ चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाना सुनिश्चित करें । कार्यशाला में नामांकन प्रक्रिया बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही नामांकन के बाद सिंबल प्रक्रिया व पीठासीन,सहायक पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग तथा अन्य चुनाव कार्यक्रमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में सभी अधिकारियों ने एक-एक करके इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट मशीन जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी भी विस्तारपूर्वक ली। वीवीपैट मशीन मतदाता को मतदान करने पर किस प्रत्याशी के हक में मतदान किया है, की जानकारी देती है। यह जानकारी आगामी 6 माह तक ईवीएम से प्राप्त की जा सकती है। जब मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है तो 7 सेकंड तक स्क्रीन पर यह दिखाई देता है कि उसने किस प्रत्याशी के लिए अपना मत का प्रयोग किया है।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा हैं जो बरामद की गई पिस्तौल से दोस्त के कत्ल का बदला लेना चाहता था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भतीजा होने की ख़ुशी में आयोजित पार्टी में चली गोली, दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच -30 ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x