Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :संजय कुमार रविवार को फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के पदभार संभालेंगें, अभिताभ ढिल्लो के कार्य से मंत्री का हाजमा हुआ था ख़राब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :1997 बैंच के आईपीएस संजय कुमार रविवार को पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगें, संजय कुमार ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान अथर्व न्यूज़ को यह जानकारी दी। आपको बतादें कि संजय कुमार बिल्कुल शांत स्वभाव के अधिकारी हैं और कागजी कार्रवाई जो भी हो उसे बारीकी से पढ़े व समझे बिना कोई फैसला जल्दी बाजी में नहीं लेते हैं। आईपीएस बनने के बाद संजय कुमार की तक़रीबन ट्रैनिग फरीदाबाद में हुई हैं और फरीदाबाद में उनके चाहने वाले काफी लोग हैं जोकि उनके फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर बनने से काफी खुश हैं,इससे अंदाजा यह भी लगाया जा सकता हैं कि क्राइम कंट्रोल करने में उनके चाहने वाले भी उनकी सहायता अवश्य करेंगें,क्यूंकि यहां के लोग उनके कार्य करने के तरीके को बखूबी जानते हैं। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की शिकायतें सुनने का उन पर भरोसा हैं,फरीदाबाद के तक़रीबन वरिष्ठ पत्रकारों से भी उनके संबंध काफी अच्छे हैं,इसका भी फायदा उन्हें जरूर मिलेगा।

जो खूबियां संजय कुमार के बारे में इस खबर में प्रकाशित की जा रहीं हैं, वह खूबियां वर्त्तवान के पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो में बिल्कुल नहीं हैं जो लोग उनके पास पहुंच जाते थे,उन्हें गेट पर ही चौकी व थाने जाने का रास्ता दिखा दिया जाता था जिससे शिकायत करने आए लोगों को अपने समस्याएं को सुलझाने में काफी लम्बें वक़्त का इंतजार करना पड़ता था। उनके इस ब्यवहार के कारण कई लोग पुलिस में शिकायत भी नहीं करने जाते थे। विभिन्न विभागों के इंचार्जों को जरुरत से ज्यादा अधिकार दिए जाने से लोगों से काफी मोटी रिश्वत लेने की काफी शिकायतें आ रही थी जो लोग इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो से शिकायत करने हेतु उनके कार्यालय में जाते तो,उन्हें कई -कई घंटों तक बाहर बिठाने के वावजूद उनसे नहीं मिलते थे। हालंकि बहुत से मामले में उनकी काफी उपलब्धि हैं,कई मामलों में उनकी नाकामी हैं,सेक्टर -7 में हथोड़ों से इंसान को मारने वाले किसी भी बदमाश को पुलिस ने आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। ब्यवहरिक तौर पर अभिताभ सिंह ढिल्लो बहुत अच्छे व दबंग ऑफिसर हैं, सत्तापक्ष के किसी मंत्री व विधायकों की गुंडागर्दी बिल्कुल नहीं चलने दी,ऐसे में एक मंत्री का हाजमा भी काफी ख़राब हो गया जोकि हाजमोला खाने के बाद भी ठीक नहीं हुआ और उसने उनके तबादले के लम्बें संघर्ष के बाद आखिरकार वह आज कामयाब हो गया। संभवता अभिताभ सिंह ढिल्लो के तबादले के बाद उस मंत्री का अब हाजमा भी ठीक हो गया होगा।

Related posts

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के मतगणना की फाइनल रिहर्सल सोमवार को मतगणना केन्द्रों पर : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो आज से, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ

Ajit Sinha

खादय उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरी को सील करने के साथ-साथ 10 लाख रुपए जुर्माना लगाएं अधिकारी:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x