Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:: राजकीय महाविद्यालय तिगांव में शुक्रवार को 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:राजकीय महाविद्यालय तिगांव में शुक्रवार को 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रुप में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रोहताश कुमार ने विधायक मूलचंद शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, यही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होते है। उन्होंने खिलाडिय़ों केा बधाई देने के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व बेटियों की शिक्षा पर जोर डाला।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रुप सिंह नागर मौजूद थे,खेलकूद प्रतियोगिता की 800 मीटर रेस में पवन बीए फस्र्ट प्रथम, प्रमोद बीए फस्र्ट द्वितीय तथा योगेंद्र बीए थर्ड तृतीय श्रेणी के विजेता रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रोहताश कुमार ने छात्रों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार के सभी प्रोफेसर इस अवसर पर उत्साहित दिखाई दिए। श्रीमती संध्या सूद, लीना शर्मा, चित्रा गर्ग, कामायनी, शशिबाला, डा. घनश्याम दास, सीमा फौगाट, दीपिका लोगानी त्रिखा, कुसुम, अंजू,कविता,अनीता,शशि कुमार,सत्यनारायण आदि प्राध्यापकों ने समारोह की शान को बढ़ाया। उपप्राचार्या श्रीमती संध्या सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अंत में प्राचार्य डा.रोहताश ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related posts

नए सीपी राकेश बोले, अपराधी अपना दशा और दिशा दोनों ही बदल लें, वरना उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दयानंद कॉलोनी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में फैकल्टी ऑफ बिहेवरल एंड सोशल साइंसिस की ओर से ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x