Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आलू फसल के बारे में भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान को विस्तारपूर्वक दी जानकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:स्थानीय गांव मोहना में उद्यान विभाग द्वारा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत एक कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित किसानों को आलू फसल के बारे में भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आलू का कम से कम ₹400 प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है,यदि इसे कम कीमत पर आलू की खरीद किसान से होती है,तो वह किसान सब्जी मंडी में से जे फार्म भरवा कर जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना करवाना करवाएंगे। जिससे उस किसान को भावांतर भरपाई योजना के तहत ₹400 प्रति क्विंटल की दर से कम बेचे गए भाव की पूर्ति विभाग द्वारा करवाकर वह राशि किसान के खाते में डलवा दी जाएगी।
भावांतर भरपाई योजना के तहत जिला में आलू फसल के पंजीकरण फार्म किसानों से भरवाए जा रहे हैं। जिन किसानों ने अपने आलू की फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है । वे किसान अपनी फसल का पंजीकरण जिला उद्यान विभाग कार्यालय से संपर्क करके करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 218 एकड़ फसल का पंजीकरण 69 किसानों ने करवा लिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आगामी 30 नवंबर तक आलू फसल का पंजीकरण किया जाएगा। किसान कैंप में सुरेश कुमार व अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों के रखरखाव तथा अन्य फसल प्रबंधन बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर आसपास के कई गांव के प्रगतिशील किसानों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने किसान कैंप में भाग लिया। फोटो कैप्शन- जिला उद्यान अधिकारी डॉ अशोक कुमार वर्मा किसानों को भावांतर भरपाई योजना बारे आलू फसल का पंजीकरण करवाने बारे प्रेरित करते हुए।

Related posts

आईएएस अधिकारी संजय कुमार होंगे चुनाव पर्यवेक्षक,आदर्श आचार संहिता की अनुपालना पहली प्राथमिकता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज उत्तरप्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी की विश्वास और ईमानदार सरकार की जीत हुई हैं-कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरों को रिकार्ड उपलब्ध करवाकर जांच में पूर्ण सहयोग करने के सभी विभागों को दिए निर्देश। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x