Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :युवा भाजपा नेता धारा चपराना को दुकानदार के बेटे अंकित के साथ मारपीट के मामले में किया गिरफ्तार,जमानत पर छोड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सेक्टर -31 थाना पुलिस ने सेक्टर -29 के दुकानदार सोमदत्त के बेटे अंकित कौशिक के साथ मारपीट के मामले युवा भाजपा नेता धारा चपराना को गिरफ्तार कर लिया और आज ही उसे अदालत में पुलिस ने पेश कर दिया जहां से अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
सेक्टर -28 ,चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 30 अक्टूबर को युवा भाजपा नेता धारा चपराना,भागीरथ,चरण व प्रणव ने सेक्टर -29 हुड्डा मार्किट के दूकान में घुस कर सोमदत्त कौशिक के बेटे अंकित कौशिक के साथ मारपीट की थी और यह पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद 31 अक्टूबर -2018 को सेक्टर -31 थाने में उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर -623 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 323,452,506 व 34 आईपीसी को दर्शाया गया था। आज युवा भाजपा नेता धारा चपराना को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया जहां अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इससे पहले भागीरथ,चरण व प्रणव को गिरफ्तार किए जा चुके,उधर, आरोपी पक्ष के परिजन का कहना हैं कि धारा चपराना व उसके तीनों साथियों ने अपने दोस्त प्रणव की मदद की थी पर उनका तरीका गलत था। उनका कहना हैं कि अंकित कौशिक ने प्रणव के साथ मारपीट की थी। इसके बाद प्रणव ने उसे फोन कर के बुलाया था और यह घटना घटित हो गई, अगर परिवार में बड़े -बुजुर्ग को इस घटना के बारे में मालूम होता तो यह घटना घटित नहीं होती। उनका कहना हैं कि अंकित कौशिक ने कोई पहली बार प्रणव के साथ कोई मारपीट नहीं की थी इससे पहले भी कई बार प्रणव के साथ अंकित कौशिक ने मारपीट की थी पर उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा हैं, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी दीपावली तक एलईडी लाइटों में जगमगता हुआ नजर आएगा,पानी की समस्या ख़त्म,चैयरमेन भारत भूषण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबा कर हत्या कर दी,और शव को कूड़े ढेर में फेंक दिया – अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पर्यावरण संरक्षण जन आंदोलन बने, यही मिशन LiFE का उद्देश्य: भूपेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x