Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :प्रॉपर्टी डीलर को छेड़छाड़ व रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में लड़का -लड़की गिरफ्तार,बचने हेतु 10 लाख देने होंगें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज एक प्रॉपर्टी डीलर को छेड़छाड़ और रेप (हनीट्रैप ) केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रूपए की मांग करने व अगर इस केस से बचना हैं तो 10 लाख रूपए देने होंगें के मामले में एक लड़की सहित दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं। आरोपी लड़की को शनिवार रात को जज के सामने पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया हैं,जबकि आरोपी बॉय फ्रेंड को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि डबुआ कालोनी थाने में शनिवार को एक मुकदमा नंबर- 136 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 342 ,379ए ,388 व 34 आईपीसी को दर्शाया गया हैं। इस केस में एक लड़की व उसका बॉय फ्रेंड शैलेंद्र व उसके दो साथियों के नाम दर्ज हैं। इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता महावीर निवासी पलवल जोकि अच्छा खासा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उसे एक 21 वर्षीय लड़की अच्छी तरह से जानती थी और वह लड़की अपने बॉय फ्रेंड शैलेंद्र के साथ डबुआ कालोनी,फरीदाबाद में रहती थी। लड़की ने शिकायतकर्ता महावीर को 7 नवंबर को दिवाली के दिन दीपावली को गिफ्ट लेकर अपने घर बुला लिया और वहां पर लड़की उसके साथ चिपटने लगी। इस दौरान उसके बॉय फ्रेंड शैलेंद्र व उसके दो साथियों ने चुपके से चिपटते हुए का उसकी फोटों खींच ली,
के बाद तीनो लड़के उसके पास पहुंच गए और उसे छेड़छाड़ व रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगे और उस दौरान उसके पास जेब में10000 रूपए थे उन्होनें उससे छीन लिए। इसके बाद उसे कहने लगे की अभी तुझे पुलिस के हवाले करते हैं। छेड़छाड़ व रेप केस में आज ही जेल चला जाएगा। इसके बाद वह लोग उसे कहने लगे की इस केस से अगर बचना है तो तुझे 10 लाख रूपए देने होंगें की बात को मान ली और उसके लिए उनसे उसने समय मांग लिया। इसके बाद पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर महावीर ने इस घटना क्रम के संबंध में एक शिकायत शनिवार को डबुआ थाने में दे दी और पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, इसके बाद उन्होनें लड़की व उसका बॉय फ्रेंड शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि लड़की को रात के वक़्त अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया। उसके बॉय फ्रेंड शैलेंद्र को पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं और उसके दो साथियों की तलाश की जा रही हैं जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एडीजीपी सीआइडी अनिल राव ने कहा विदेशियों पर नजर रखे फरीदाबाद पुलिस

Ajit Sinha

देश की पहली मास्क बैंक मथुरा में हमने बनाई- प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित 

Ajit Sinha

फरीदाबाद- पलवल को सडक़ परिवहन के जरिए देश भर में जोडऩे का चल रहा काम-राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x