Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -29 के दूकानदार अंकित कौशिक के साथ हुई मारपीट मामले में थाना सेक्टर -31 ने दो गुंडों कोऔर किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -29 स्थित हुड्डा मार्किट के डिपार्टमेंट स्टोर के संचालक सोमदत्त कौशिक के बेटे अंकित कौशिक के साथ हुई मारपीट के मामले में सेक्टर -31 थाना पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं,अब तक इस प्रकरण में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। बाकि के आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं।
सेक्टर -28 चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह की माने तो आज अंकित कौशिक के साथ दुकान के अंदर हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आज जो पकड़े गए उनके नाम भगीरथ निवासी रिबर ,थाना हथीन ,जिला पलवल व चरण निवासी मेवला महाराज पुर, जिला फरीदाबाद हैं। आज डॉन को अदालत में पेश किया गया हैं। जहां से अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को सेक्टर -28 के मकान नंबर – 1130 निवासी प्रणव को गिरफ्तार किया था। आपको बतादें कि बीते 30 अक्टूबर की रात को साढ़े आठ बजे सोमदत्त कौशिक के बेटे अंकित कौशिक को सेक्टर – 29 के हुड्डा मार्किट स्थित उसकी डिपार्टमेंट की दुकान में घुस कर धारा चपराना ने अपने 4 -5 गुंडों के साथ मिलकर जमकर कांच बोतलों व लात -घुसों से पिटाई कर दी थी। यह सारा वाक़्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस केस में भगीरथ ,चरण को गिरफ्तार किए गए हैं इससे पहले एक आरोपी प्रणव को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद: जूते पर थूक कर पोस्ट ग्रेजुएट पत्नी से चटवाने वाला मैनेजर पति को एनआईटी महिला थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद कुमार को किया बर्खास्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x