Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ज्ञानदीप विद्या मंदिर हाई स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव,अनुशासन के साथ-साथ बच्चे का संस्कारवान होना जरुरी : सुमित गौड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य होते है इसलिए बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ संस्कारवान होना भी जरुरी है। आज के आधुनिक युग में सोशल मीडिया हावी है और ऐसे मेें बच्चों को इससे बचना चाहिए, क्योंकि इसके जहां सकारात्मक पहलु कम है,नकारात्मक असर ज्यादा होता है। श्री गौड़ आज ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला स्थित ज्ञानदीप विद्या मंदिर हाई स्कूल में आयोजित दीपावली उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित बच्चों व अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में गौरव, अभिषेक, पुनीत दत्ता, करण दत्ता पाराशर, एडवोकेट जितेंद्र दत्ता पाराशर आदि मौजूद थे।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती कानूप्रिया व डायरेक्टर शिल्की पाराशर ने आए हुए अतिथियों का बुक्के देकर स्वागत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी निरंतर हिस्सा लेते रहना चाहिए, इससे उनका जहां शारीरिक व मानसिक विकास होगा,वहीं भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्यौहार है और वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण एक बड़ी समस्या है इसलिए हमें दीवाली पटाखों के बिना मनानी चाहिए ताकि हमारे आसपास प्रदूषण न हो। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह इस दिवाली को पटाखों के बिना ईको ग्रीन मनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम पाराशर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्कूल कार्डिनेटर पूनम, एचओडी निशा , अध्यापिका पदमिनी, तनू, तानसी सहित स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: रिश्ता नाता नहीं फिर भी मिशन जागृति करती है अंतिम संस्कार, ऐसे कोरोना योद्धाओं को हर कोई कर रहा सलूट।

Ajit Sinha

5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में पकड़े गए डॉ. रवि विमल के फ्लैट से मिले एक करोड़ 2 लाख रूपए-जांच जारी।

Ajit Sinha

चुनाव दो पार्टियों के बीच होता है, हमारे लोगों ने वोट डाली, मगर विपक्ष वाले आए नहीं जिस कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ :अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x