Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने 20 लाख के गाय के खालों से भरे हुए एक ट्रक को सेक्टर -58 से पकड़ा,एक खाल तस्कर गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने शुक्रवार को सेक्टर -58, जीटी के पास से गाय के खाल की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक ट्रक का चालक हैं। बरामद की गई गाय के खाल की संख्या कुल 650 हैं। इन गाय के खालों की कीमत बाजार में तक़रीबन 18 से 20 लाख रूपए के बीच की बताई गई हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ इलाके के थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 13 -1 के तहत केस दर्ज किया हैं।
इंचार्ज आनंद कुमार बतातें हैं कि गौ -रक्षा युवा वाहिनी के प्रधान अशोक कुमार को पक्की सूचना थी कि एक ट्रक में मेवात के नूह इलाके से अवैध रूप से गाय के खालों को भर फरीदाबाद के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाएगा। प्रधान अशोक कुमार ने इस मामले की सूचना क्राइम ब्रांच , सेक्टर -56 को दे दी, इसके बाद क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 व गौरक्षा युवा वाहिनी की संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद वह सेक्टर -58 के समीप जीटी रोड पर उनके द्वारा बताए स्थान पर ट्रक को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही वह ट्रक जीटी रोड पर आता हुआ दिखाई दिया तो उनकी टीम ने उस ट्रक को रुकने का इशारा किया और ट्रक को रुकवा लिया।
जब पुलिस ने ट्रक के पिछले हिस्से में त्रिपाल को हटा कर तलाशी ली तो देखा कि उसमें जानवरों के खाल भरे हुए थे। उनका कहना हैं कि इन खालों को एक्सपर्ट से जब चेक करवाया गया तो यह गाय का खाल निकला। इसके बाद पुलिस ने एक -एक करके खालों की गिनती शुरू की तो उसकी संख्या 650 तक पहुंच गई। जब पकडे गए तस्कर राजू से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि कसाइयों से प्रति खाल 1500 रूपए में खरीदता हैं और उस खाल को प्रति खाल 3000 -3500 रूपए के हिसाब से सप्लाई कर देता हैं, इस तरह से 650 खालों की कीमत 18 से 20 लाख रूपए के बीच की बताई गई हैं। इन खालों को ट्रक में भर कर नूह ,मेवात से उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले में ले जाया जा रहा था। पकडे गए तस्कर का नाम राजू निवासी नूह ,मेवात हैं जबकि ट्रक चालक मुस्तफा निवासी भिवाड़ी, राजस्थान हैं।

Related posts

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हेड कांस्टेबल भीम सिंह को न्यायालय ने लगाया ₹10000 का जुर्माना तथा सुनाई 3 साल की सजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ईएसआई मैनेजमेंट नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को पुन: करें बहाल, 10 वर्षों से कर रहे हैं कार्य : सुमित गौड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धुंध व कोहरे को लेकर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x