Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जे पी भारद्वाज बने आईपी कॉलोनी सेक्टर 30-33 आरडब्लूए के प्रधान,जीत के बाद विजय रैली निकाली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आईपी कॉलोनी सेक्टर -30 -33 में आरडब्लूए के अंतर्गत प्रेसिडेंट पद के मतदान हुआ। मतदान में संपूर्ण कॉलोनी के महिलाओं ने एवं बुजुर्ग सहित युवाओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रेसिडेंट पद के दो मुख्य उम्मीदवार जे.पी भारद्वाज एवं बच्ची सिंह रावत मैदान में थे।इस चुनाव में प्रधान पद के लिए जे. पी भारद्वाज को चुना गया हैं।
शाम को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना के बाद जे पी भारद्वाज को विजयी घोषित किया गया। दो मुख्य अधिकारी जिनका चयन निर्विरोध पहले ही हो चुका था उनके नाम हैं। शैलेंद्र सिंह तोमर महासचिव एवं बी एस रावत कोषाध्यक्ष चुने गए। आरडब्लूए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी भारद्वाज की अगुवाई में एक धन्यवाद रैली निकाली गई जिसमें सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया गया। धन्यवाद रैली में मुख्य रूप से बृजेश कुमार, विवेक सचदेवा, पंडित बालकिशन वशिष्ठ चेयरमैन, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवदत्त शर्मा सहित कॉलोनी के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : आद्यौगिक क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं सरकार , विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहा है भाजपा का स्वच्छता अभियान : नितिन सिंगला

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में “श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा” उत्साह पूर्वक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा -वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x