Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने सरूरपुर इलाके में एक शख्स पर कातिलाना हमले करने के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज सितंबर माह में एक शख्स पर कातिलाना हमले करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियों गाड़ी , स्कूटी, कुल्हाड़ी , हथौड़ा, लोहे की पाइप व डंडे पुलिस ने बरामद की हैं। यह खुलासा क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संदीप मोर ने अपने सेक्टर -30 स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किया।
इंचार्ज संदीप मोर बताते हैं कि मुजेसर थाने में 26 सितंबर -2018 को मुकदमा नंबर -640 को दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 148 , 149 , 323 , 506 ,307 ,379 बी व आर्म एक्ट को दर्शाया गया था। उनका कहना हैं कि इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी सेक्टर -30 क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी। इसके केस की जांच और धर पकड़ के लिए उन्होनें एक एक टीम गठित की, के बाद उनकी टीम ने गोविंद निवासी मकान नंबर -डी -73 ,संजय कालोनी , सेक्टर -23, सूरज सिंह उर्फ़ गढ़वाली निवासी मकान नंबर -1039,गली नंबर -7 ,पर्वतीया कालोनी , सारन , राहुल निवासी एमसीएफ कालोनी के मकान नंबर -5591 ,गली नंबर -24 ,33 फुट रोड ,संजय कालोनी ,सेक्टर -23 ,फरीदाबाद ,राजीव उर्फ़ राजू निवासी मकान नंबर -12 ,बीपीटीपी ,ब्लॉक ए ,सेक्टर -84 ,फरीदाबाद व अनूप निवासी मकान नंबर -3575 ,गली नंबर 13 ,संजय कालोनी ,सेक्टर -23 ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं।
उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी गोविंद , सूरज सिंह , राहुल , राजीव व अनूप ने एक सचिन नामक लड़के को उसके घर से बुला कर बीते 26 सितंबर को सरूरपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास हथोड़े, लोहे के पाइप , डंडे ,कुल्हाड़ी से उस पर जान से मारने की नियत से कातिलाना हमला बोल दिया और मरा हुआ समझ कर सड़कों पर छोड़ कर फरार हो गए। गहनता से की गई पूछताछ में सभी आरोपियों ने एक सुर में बताया कि सचिन को रंजिशन जान से मारने की नियत से कातिलाना हमले किए थे पर वह बच गया। उसने भी उन लोगों पर कई मुकदमें दर्ज करवाया हुआ हैं। उनका कहना हैं कि आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

ब्रेकिंग: फरीदाबाद जिले में अब तक 52% वोटिंग हुई। अब तक 9 लाख 44 हजार मतदाताओं ने वोटिंग की है।

Ajit Sinha

एफएमडीए सीईओ सुधीर राजपाल ने फरीदाबाद शहर में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Ajit Sinha

कुर्बानियों को ध्यान में रखते हुए देश हित में काम करें -डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x