Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में एक निजी कंपनी की बड़ी बस गुजरते वक़्त गई अटक,एसी के उड़े परखच्चे ,हादसा टला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज एक बड़ा हादसा हो सकता था, पर कुदरत की मेहरबानी से घटना घटित होते -होते रह गया। जी हैं बात कर रहे हैं, ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास की। आज रेलवे अंडरपास में एक निजी बस बुरी तरह से फंस गई, जब बस अंडरपास में फंसी तो उसमें कॉलेज टाइप के कई लड़के बैठे हुए थे। बस सीधे रेलवे लाइन में जा कर अटक गई जिससे रेलवे लाइन के खिसकने पूरा का पूरा खतरा था। अगर ऐसा होता तो एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था पर ऐसा हुआ नहीं
चश्मदीद कुलदीप सिंह की माने तो वह ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लैट नंबर -1701 , ब्लॉक ए में रहते हैं. आज उन्होनें देखा कि अंडरपास में एक बड़ी बस बुरी तरह से फंसी हुई हैं,जिसे बस के ऊपर लगे ए.सी के परखच्चे उड़ गए। जब यह हादसा हुआ उस समय बस में कॉलेज टाइप के कई लड़के बैठे हुए थे और उस वक़्त वह लोग बस से निचे उत्तर आए। उनका कहना हैं कि अक्सर यह अंडरपास सीवर व बारिश के पानी भरे होने के कारण हादसे होते रहे हैं पर इस बार अंडरपास में न तो सीवर का पानी था,ना ही बारिश के पानी भरे हुए थे। उनका कहना हैं कि एक निजी कंपनी की बस थी उस बस की रेलवे अंडरपास में घुसने की बिल्कुल गुंजाइस नहीं थी पर बस चालक ने अपनी बस को जबरदस्ती अंडरपास में घुसा दिया जिससे रेलवे लाइन में छू गई और उसमें फंस गई।
उनका कहना हैं कि इस लाइन से लंबी दुरी की ट्रैन काफी स्पीड में गुजरती हैं,ऐसे में जरा भी रेलवे लाइन खिसक जाता तो एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद मौके पर ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी के जवान वहां पर पहुंच गए और फंसी हुई बस को निकालने में और लगी हुई जाम को खुलवाने में सहायता की। क्यूंकि यह बस नेशनल हाइवे 2 की तरफ से चल कर ग्रीन फिल्ड कालोनी की तरफ जा रहीं थी ऐसे में यह एरिया थाना सराय खब्जा थाने का लगता हैं। इस मामले में सराय थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बलबंत सिंह का कहना हैं कि यह हादसा तो जरूर हुआ पर उनके पास किसी भी प्रकार की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई हैं।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव फतेहपुर तगा और कुशलीपुर में 6 अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जम्मू एंव कश्मीर से धारा 370 हटाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे, उन्हें सुनने अवश्य पहुंचे -राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसटीएफ की टीम और हत्या आरोपित के बीच मुठभेड़, आरोपित ने खुद मारी अपने पैर में गोली -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x