Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :एडेल डिवाइन सोसायटी में बिजली की समस्या सुलझाने पहुंचे बीजेपी नेता राजेश नागर, बिल्डर के स्टाफ को लगाई फटकार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद सैक्टर-76 स्थित एडेल डिवाइन सोसाइटी में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या पर आम लोगों की सुनवाई करने बीजेपी नेता राजेश नागर पहुंचे तो लोगों ने खुलकर अधिकारियों और बिल्डर की शिकायत उनके सामने रखी। लोगों ने कहा कि बिल्डर ने बिजली का बिल नहीं भरा तो बिजली विभाग ने 4 दिन तक सोसायटी की लाइट को काट दिया जिससे हजारों लोगों की जिंदगी मुहाल हो गई है। राजेश नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगा कर जमकर फटकार लगाई और कहा कि सोसायटी के लोग बिल्डर की गलती का भुगतान क्यों करें।

राजेश नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सोसायटी के सभी घरों में अलग से सब मीटर लगाने को कहा। साथ ही राजेश नागर ने बिल्डर के स्टाफ को भी जमकर फटकार लगाई कि सोसायटी वासियों के बिल का भुगतान करने के बाद भी क्यों बिजली का बिल नहीं भरा जा रहा। सोसायटी के लोग बिल्डर की इस सीनाजोरी के खिलाफ पुलिस का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हो रही। राजेश नागर ने आश्वासन किया दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर सोसायटी निवासियों की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर लोगों ने बीजेपी नेता राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है।
इस मौके पर सोसायटी के प्रधान नवीन कुमार,कोषाध्यक्ष मोहित गोयल,जरनल सैकेट्री चैतन्य योगा, वी के मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, निशान काजल, देवेन्द्र काम्बोज,अनिल राणा, नरेन्द्र तंवर, खेम सिंह राजपूत, आर.के. रावल, राकेश सोनी, कैप्टन बहालचंद, मिहिर चौधरी,मोहित शर्मा,संजय शर्मा, सतीश कौशिक,अनूप सैनी, चन्द्रू शर्मा केएलजे सोसायटी से देवेन्द्र सिंह, सैक्टर-75 आरडब्ल्यूए के प्रधान भूदेव शर्मा, खडक़ सिंह चेयरमैन, अजीत सरपंच, फिरे चंदीला और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: फरीदाबाद में इतनी बड़ी तादाद में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा पंहुची कैसे, कौन देगा जवाब।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने 5 निरीक्षकों व दो उप निरीक्षकों, एक एएसआई के तबादले किए हैं,लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज चार अवैध कलोनोनियों में जमकर तोड़े अवैध निर्माणों को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x