Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : राम नगर कालोनी में एक मकान में एक 27 वर्षीय महिला पिंकी की चोट मार कर हत्या कर दी गई,पुलिस मामले की जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर 7 थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम नगर कालोनी के एक घर में आज 27 वर्षीय महिला की चोट मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या पता उस वक़्त चला जब उसका पति डियूटी करके घर लौटा। इस वक़्त पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रहीं हैं। शक हैं एक शख्स जो अक्सर उसके घर पर आता -जाता था और वह शख्स आज भी उसके घर पर आया हुआ था।
एसएचओ दिनेश यादव का कहना हैं कि मरने वाली महिला का नाम पिंकी हैं, वह राम नगर कालोनी में अपने पति के साथ रहती थी। उसकी उम्र 26 – 27 साल हैं। उसका पति ओल्ड फरीदाबाद स्थित विपुल मोटर्स में चपरासी के पद पर नौकरी करता हैं। आज वह सांय 6 बजे के करीब अपने घर लौटा तो देखा की उसकी पत्नी पिंकी मृत पड़ी है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दिया और वह लोग अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और इस मामले की जांच की जा रहीं हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इनके घर पर एक शख्स अक्सर आता -जाता रहता था वही लड़का आज भी इनके घर पर आया हुआ था। पूरे प्रकरण पर इस वक़्त जांच चल रहीं हैं।उनका कहना हैं कि महिला पिंकी की चोट मार कर हत्या की गई हैं न की चाकू मार कर हत्या की गई हैं।

Related posts

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को दी बधाई ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन को लेकर सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में हुई बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ गणेश उत्सव- जगदीश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x