Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला के फोन के व्हाट्सप्प व फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक तस्बीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक महिला के मोबाइल फोन के व्हाट्सप्प व फेसबुक पर उसकी अश्लील तस्बीर भेज कर,उसे बदनाम करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 509 व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर ,आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी हैं।
खबर हैं कि एक महिला ग्रीन फील्ड कालोनी के एक सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती हैं, उसने ने दर्ज मुकदमे में कहा कि उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सप्प पर एक आपत्तिजनक मेसेज सुबह के 8 बजे आया और उस आपत्तिजनक तस्बीर को फेसबुक पर डाल कर उनका नाम लिख दिया। उनका कहना हैं कि इसके बाद वह अपने स्तर पर इस मामले की छानबीन की तो मालूम हुआ कि जिस नंबर से उनके व्हाट्सप्प पर आपत्तिजनक मेसेज भेजा गया था। वह नंबर उनके नौकरानी के नाम से हैं, जब उन्होनें अपने स्तर अपने नौकरानी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास कोई स्मार्ट फोन नहीं हैं। उनका कहना हैं कि उनके सोसायटी में कोई ऐसा शख्स हैं जो उनके ऊपर बारीकी से नजर रखता हैं, उस अज्ञात शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर ,आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

बाड़बंदी पर केंद्र से नाखुश सुप्रीम कोर्ट

Ajit Sinha

भाजपा ने ढाई करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन आज साढ़े चार करोड़ युवाओं को बेरोजगार बना दिया:दिग्विजय

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जनता को मुहैया करवाये – एसडीएम विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x