Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 8 किलोमीटर के पदयात्रा के दौरान केंद व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का किया बखान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं राज्यमंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने आज फरीदाबाद के नंबर एक स्थित के.एल मेहता दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेवा संकल्प जन जागरूकता अभियान चलाया उनके साथ इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान द्वारा जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचाना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान द्वारा आम जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी दल इकट्ठा होकर एक महागठबंधन नहीं बल्कि महा ठग बंधन बना रहे हैं जोकि मिलकर देश के प्रधानमंत्री मोदी को हटाना चाहते हैं लेकिन जनता ने ठाना है वह मोदी को इस महा ठग बंधन में नहीं फंसने देंगे । उन्होंने कहा कि आज की यह यात्रा दयानंद स्कूल से होती हुई नंबर 1, गुरुद्वारा रोड, नंबर दो, नेहरू ग्राउंड ,नगर निगम सभागार से होती हुई बीके चौक पर समाप्त हुई।इस जन जागरूकता अभियान सेवा संकल्प पदयात्रा आज केंद्रीय मंत्री व बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा की अगुवाई में लगभग 8 किलोमीटर लंबी यात्रा के बीच में जनता ने जोरदार स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व मनोहर लाल के नारों से गूँजते हुए यह यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची। रास्ते भर में जनता ने केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं व शॉल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा पूरे देश में चल रही है इसी कड़ी में कल पदयात्रा का आयोजन सराय टोल से सेहतपुर तक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भाग ले।

Related posts

ओल्ड एमसीएफ के सम्बंधित विभाग के अधिकारी है या ठेकेदार जो अवैध दुकानें एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स बनवाए जा रहे है, ठहरने का नाम ही ले रहे।

Ajit Sinha

देश आपको उम्मीद भरी नज़रों से देखता है और हरियाणा को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है-प्रो. असीम कुमार घोष

Ajit Sinha

डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने को लेकर समीक्षा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x