Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने सेक्टर -81 , 85 व तिलपत में रिहायशी मकानों में जरुरत से ज्याद बने अवैध निर्माणों किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव तिलपत,सेक्टर -81 व 85 में अवैध रूप से बने निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस फाॅर्स के साए में अंजाम दिया गया। इस दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे।
डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि आज खेड़ीपुल थाना पुलिस के मौजूदगी में सेक्टर -85 व 81 में पांच रिहायशी मकानों में जरुरत से ज्यादा बने अवैध निर्माणों को पिले पंजे के झटके से एक -एक करके तोड़ दिए गए हैं। उनका कहना हैं कि गांव तिलपत में तक़रीबन पांच एकड़ जमीनों पर 2 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, एक निर्माणधीन बिल्डिंग , 10 डीपीसी व बाउंड्रीवाल अवैध रूप बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व खेड़ीपुल थाना के एसएचओ राकेश मलिक कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल कर रहे थे। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: खोरी क्षेत्र से एक- एक करके सामान ले जाने के लिए लोगों को आखरी मौका: डॉ गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने मनीष नरवाल को 6 करोड़ व सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये के साथ सरकारी नौकरी देने की घोषणा की : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगमायुक्त श्रीमती ए मोना श्रीनिवास के सख्ती का दिखा असर, ओल्ड फरीदाबाद से हटाया गया अतिक्रमण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x